सबेस्टियन को का निर्विरोध ब्रिटिश ओलंपिक संघ
लंदन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के चेयरमैन लार्ड को बीओए में लार्ड मोयनीहन की जगह लेंगे। उनकी इस भूमिका को 43 सदस्यीय राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सात नवंबर को स्वीकृति देगी।
ग्रेट ब्रिटेन हाकी के अध्यक्ष लीमन बीओए के बोर्ड में शामिल रहेंगे।
लीमन ने बयान में कहा कि अगले अध्यक्ष पद के लिए ऐसा व्यक्ति चुनौती पेश कर रहा था जिसके मार्गदर्शन मंे इतिहास में सबसे सफल माने जा रहे ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों का आयोजन हुआ इसलिए मैंने सबेस्टियन को और उनकी उम्मीदवारी को पूरा समर्थन देने का फैसला किया।
डेली टेलीग्राफ ने कहा कि 1988 सोल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली ग्रेट ब्रिटेन हाकी टीम के सदस्य रहे लीमन को बीओए के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुझाव दिया कि वह अध्यक्ष पद की दौड़ से हटकर निश्चित हार से बचें।
भाषा