बांड 007 श्रृंखला की फिल्मों की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर बनाई गयी डॉक्यूमेंट्री एवरीथिंग ऑर नथिंग का प्रीमियर 14वें मुंबई फिल्मोत्सव में किया जाएगा।
नयी फिल्म एवरीथिंग ऑर नथिंग :द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ 007 का निर्माण मेट्रो..गोल्डवाइन..मेयर पिक्चर्स, कोलंबिया पिक्चर्स, पेशन पिक्चर्स और रेड बॉक्स फिल्म्स ने किया है। इसका प्रदर्शन 19 अक्तूबर को किया जाएगा।
समीक्षकों की सराहना पाने वाले इस वृत्तचित्र का प्रदर्शन अभी तक केवल ब्रिटेन मंे किया गया है।
फिल्म के निर्देशक स्टीवन रिले हैं जो हाल ही में अपनी क्रिकेट आधारित डॉक्यूमेंट्री फायर इन बेबीलोन के प्रचार के सिलसिले में भारत में थे।
फिल्मोत्सव में बांड श्रृंखला की फिल्म स्काईफाल के कुछ विशेष दृश्य भी दिखाये जाएंगे जिसमें डेनियल क्रेग मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म भारत के सिनेमाघरों में एक नवंबर को रिलीज होगी।
मुंबई फिल्मोत्सव 18 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक चलेगा।