Advertisement
टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIB
अन्य समाचार अकेली लड़की से घर में बदसलूकी करने वाला सब इंस्पेक्टर निलंबित और ट्रांसफर
'

अकेली लड़की से घर में बदसलूकी करने वाला सब इंस्पेक्टर निलंबित और ट्रांसफर

PTI

- October,17 2012 9:13 AM IST

काकादेव में घर में अकेली लड़की के साथ बदसलूकी के आरोप के बाद जांच में दोषी पाये गये रतनलाल नगर पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर को कानपुर रेंज के डीआईजी पुलिस ने सस्पेंड कर दिया है तथा उनका ट्रांसफर कानपुर से ललितपुर जिले कर दिया गया है ।

कानपुर रेंज के डीआईजी पुलिस सुनील गुप्ता ने बताया कि काकादेव के एम ब्लाक में रहने वाली अर्चना अवस्थी ने उनसे एक शिकायती पत्र में शिकायत की थी कि उनका पति विनोद अवस्थी जेल में है । 16 अगस्त 2012 को उनकी पुत्री घर में अकेली थी तब रतनलाल नगर पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार पंत उनके घर में घुसे और अकेली पाकर उनकी बेटी के साथ बदसलूकी की । इस काम में उनसे दुश्मनी रखने वाले विमलेश सचान और मनोहर लाल का भी हाथ है क्योंकि इन्हीं लोगांे से विवाद के चक्कर में उसके पति विनोद जेल गये हैं ।

अर्चना ने कहा कि उसने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाही लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नही की गयी तब उसने डीआईजी कानपुर रेंज के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई । डीआईजी ने इस मामले की गुपचुप जांच एक एएसपी स्तर के अधिकारी से कराई और जांच में पाया कि महिला अर्चना के आरोप सही हंै ।

डीआईजी गुप्ता ने कहा कि जांच में सब इंस्पेक्टर मनोज पंत के खिलाफ लगाये गये आरोप सही पाये जाने के बाद उसे तत्काल निलंबित कर रतनलाल नगर कानपुर पुलिस चौकी से जिला ललित पुर स्थानान्तरित कर दिया गया है और उसके खिलाफ जांच बैठा दी गयी है ।

भाषा जफर

10161424 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement