खेलों के अगले मेजबान रियो द जेनेरियो की ओलंपिक आयोजन समिति के कर्मचारियों को लंदन में खेलों के आयोजन के दौरान आयोजकौं के दस्तावेजोें को चुराते हुये पकड़ा गया।
लंदन की आयोजन समिति ने बताया कि 2016 में ओलंपिक खेलों के मेजबान शहर रियो के कर्मचारियों ने अनाधिकृत तौर पर इंटरनेट से अहम दस्तावेज डाउनलोड कर लिये हैं।
लंदन में ओलंपिक खेलों के दौरान रियो के ब्राजीली कर्मचारी भी लंदन आयोजन समिति के साथ काम कर रहे थे।