Advertisement
टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIB
अन्य समाचार सरकार में शामिल कुछ दलों सहित समूचा विपक्ष 20 सितंबर की हडताल में शामिल
'

सरकार में शामिल कुछ दलों सहित समूचा विपक्ष 20 सितंबर की हडताल में शामिल

PTI

- September,19 2012 8:13 PM IST

नयी दिल्ली, 15 सितंबर : भाषा : डीजल कीमतों में बढोतरी, खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति और रियायती रसोई गैस सिलिंडरों की संख्या सीमित करने के फैसलों के विरोध में सरकार में शामिल द्रमुक, सरकार को समर्थन दे रहे सपा और जद-एस, दोनों विपक्षी गठबंधन राजग तथा वाम मोर्चा गुरूवार 20 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हडताल में शामिल होंगे।

उक्त दलों का हालांकि यह साझा आंदोलन नहीं है। भाजपा के नेतृत्व वाला राजग अलग और वाम मोर्चा, सपा, बीजद तथा तेलगु देशम आदि दल पृथक हड़ताल कर रहे हैं। इन्हीं मुद्दों पर सरकार से हटने की घोषणा करने वाली तृणमूल कांगेे्रस ने अभी इनमें से किसी के साथ या अलग से हड़ताल पर जाने की बात नहीं की है।

भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन इसे भारत बंद तो वाम मोर्चे के साथ वाले दल हड़ताल का नाम दे रहे हैं।

इससे पहले राजग और वाम दलों ने 31 मई को पेट्रोल कीमतों में बढोतरी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हडताल की थी। बहरहाल, दोनों ही गठबंधनों ने तब भी एक ही दिन हडताल करने के बारे में परस्पर किसी तरह का समन्वय होने की बात से इंकार किया था।

इस बीच केन्द्र ने कल के लिए सभी राज्यों को भेजे परामर्श में कहा है कि वे विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि कहीं भी ऐसे भड़काउ प्रदर्शन हो सकते हैं जिनसे हिंसा फैलने का डर हो।

गृह मंत्रालय की ओर से भेजे गए इस परामर्श में खुफिया सूचनाऔं के आधार पर कहा गया है कि देश में कहीं भी ऐसी घटनाएं हो सकती है, अत: ऐसे किसी भी प्रदर्शन की सूचना मिलने पर उसे हल्के में नहीं लिया जाए।

बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा व्यापारी समुदाय पर आश्रित है जिसे उसका समर्थक माना जाता है। दूसरी ओर वाम दल इसे सफल बनाने के लिए अपने श्रमिक संगठनों पर भरोसा किए हैं।

भाषा जलीस

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement