कूलर बनाने वाली कंपनी सिंफनी का वैश्विक कारोबार वित्त वर्ष 2012-13 में 59 प्रतिशत बढ़कर 500 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसमें भारत में नये औद्योगिक व वाणिज्यिक खंड में 100 करोड़ रु की बिक्री शामिल है। भारतीय औद्योगिक तथा वाणिज्यिक एयर कूलर बाजार में उतरने की घोषणा करते हुए सिंफनी के चेयरमैन अचल बाकेरी ने कहा, पिछले वित्त वर्ष हमारा वैश्विक कारोबार 313 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष में इसके 500 करोड़ रुपये हो जाने का अनुमान है। इसमें औद्योगिक खंड से 100 करोड़ रुपये की आय शामिल है।
बाकेरी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिये लक्षित 500 करोड़ रुपये की आय में घरेलू बाजार का योगदान 400 करोड़ रुपये होगा, जबकि योगदान शेष अमेरिकी अनुषंगी इंपको करेगी। सिंफनी 60 देशों में मौजूद है।
इंपको एयर कूलर बनाने वाली दुनिया की पहली कंपनी है जिसका अधिग्रहण सिंफनी ने किया।