Business Standard
Advertisement
Share Market में Intraday Trading से कमाया पैसा? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियमभोपाल में किसानों का विशाल प्रदर्शन, शिवराज का घर घेरा, सीएम हाउस में घुसने का आह्वानStock Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! सेंसेक्स 888 अंक उछला, IT शेयरों ने किया कमालगोल्ड लोन की बढ़ती मांग, 2028 तक 30 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकता है बाजारNCDEX ने लॉन्च किया ‘Nidhi’ म्युचुअल फंड ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म, अब एक ही जगह SIP, निवेश और रिडेम्पशनAnti Paper Leak Law: अमेरिका, चीन, जापान समेत दुनिया के देशों में परीक्षा में नकल पर क्या है सजा? जानिए नियमदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन? महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे ₹2,500Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्माना
अन्य समाचार लुसियाना में राहत कार्यों के चलते पार्टी सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे जिंदल
'

लुसियाना में राहत कार्यों के चलते पार्टी सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे जिंदल

PTI

- August,28 2012 9:43 AM IST

उष्णकटिबंधीय तूफान इसाक के आज शाम लुसियाना राज्य में प्रवेश से पहले तैयारियों की समीक्षा के चलते यहां के गवर्नर बॉबी जिंदल ने रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में भाग नहीं लेने का फैसला लिया है।

राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा के बाद जिंदल ने कल ट्विटर पर लिखा कि फ्लोरिडा में होने वाले रिपब्लिकन सम्मेलन वह भाग नहीं ले पाएंगे और न ही वहां अपना भाषण दे पाएंगे । पार्टी सम्मेलन महत्वपूर्ण है, लेकिन लुसियाना में राजनीति के लिए कोई समय नहीं है।

टम्पा में बुधवार को होने जा रहे रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में जिंदल के भाग लेने का कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन उन्होंने अपने राज्य में तूफान को लेकर तैयारियों की समीक्षा के चलते इससे दूर रहने का फैसला किया है ।

चार साल पहले आये गुतसव तूफान के कारण जिंदल मिनेआनोलिज में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में भी भाग नहीं ले सके थे।

चार साल के अंतराल पर आयोजित होने वाला यह सम्मेलन रिपब्लिकन पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन होता है जिसमें अधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव के प्रत्याशी की घोषणा की जाती है ।

इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए मिट रोमनी को औपचारिक रूप से पार्टी प्रत्याशी नामित कर दिया गया है।

इस बीच, लुसियाना में तूफान के मद्देनजर तैयारियों पर जिंदल से बातचीत के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोमवार को लुसियाना में आपात स्थिति की घोषणा कर दी है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement