Advertisement
ईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIBमाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में दबाव फिर बढ़ा, अप्रैल में शुरुआती डिफॉल्ट में इजाफामाइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी
अन्य समाचार सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी ने तीन चीनी अधिकारियों की हत्या की
'

सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी ने तीन चीनी अधिकारियों की हत्या की

PTI

- August,27 2012 8:33 PM IST

चीन के हूनान प्रांत में एक असंतुष्ट सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी ने बैठक कक्ष में घुसकर गैसोलिन उड़ेलकर आग लगा दी जिसमें एक जल कंपनी के तीन शीर्ष अधिकारियों की जलकर मौत हो गई जबकि चार अन्य जख्मी हो गए।

शायोआंग शहर के सरकारी प्रेस कार्यालय ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी शी यानफेई बैठक कक्ष में घुस गई जहां कंपनी के प्रमुख एकत्र हुए थे। उसने कमरे में गैसोलिन उड़ेला और उसमें आग लगा दी।

सरकारी चाइना रेडियो इंटरनेशनल ने बताया कि आग लगाने के बाद वह कमरे की एक खिड़की से बाहर कूद गई।

कुछ रिपोर्टों के अनुसार मरने वालों में से एक सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की कंपनी इकाई का प्रमुख था।

घटना में एक महाप्रबंधक और दो उप महाप्रबंधकों की मौत हो गई जबकि कंपनी के तीन प्रमुख घायल हो गए।

शी और तीन घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है।

शी कथित तौर पर अपने एक बेटे को कंपनी में दिए गए पद से असंतुष्ट थी। उसका बेटा भी उसी कंपनी में काम करता है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement