पॉप की मलिका मडोना को फ्रांस में प्रायोजित कार्यक्रम को केवल 45 मिनट में खत्म कर देने के कारण अपने प्रशंसकों की नाराजगी का सामना करना पड़ा और प्रशंसकों ने पैसे तक वापस मांग लिये।
एमटीवी ऑनलाइन के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहिष्णुता को बढ़ावा देना था, लेकिन यह कार्यक्रम उस वक्त जन आपदा में बदल गया जब प्रशंसक अपने पैसे वापस करने की मांग करने लगे ।
53 वर्षीय यह गायिका पिछले सप्ताह ही नाजी स्वास्तिक चिह्न का प्रयोग करने के कारण विवादों में घिर गई थीं ।
इस 45 मिनट के शो में उन्होंने अपने नए गाने टर्न अप द रेडियो और अपने क्लासिक ओपेन योर हार्ट जैसे गीत पेश किये।
:भाषा:
नननन