तीन साल पुराने हत्या के एक मामले में एक स्थानीय अदालत ने आज एक ही परिवार के छह सदस्यों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने 28 दिसंबर, 2009 को दहेज के मामले में अनिता गुप्ता नामक महिला की हत्या के सिलसिले में उनके पति और परिवार के पांच अन्य सदस्यों को दोषी ठहराया और उन्हें सजा सुनाई।
अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 25...25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।