Business Standard
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता
अन्य समाचार इराक में हुए धमाकों और गोलीबारी में 107 लोगों की मौत
'

इराक में हुए धमाकों और गोलीबारी में 107 लोगों की मौत

PTI

- July,25 2012 9:24 AM IST

इराक में 18 शहरें में आज हुए बम विस्फोटों और गोलीबारी की घटनाओं में 107 लोगों की मौत हो गई। । इराक में पिछले दो साल में यह सबसे ज्यादा रक्तपात वाला दिन रहा।

इन हमलों से कुछ दिनों पहले इराक में अलकायदा ने नए सिरे से हमले करने की चेतावनी दी थी।

ये हमले इराक के 18 शहरों में हुए। सभी धमाके कुछ समय के अंतराल पर ही हुए हैं। इससे ऐसा लगता है कि ये हमले सुनियोजित थे।

अधिकारियों ने बताया कि 27 विभिन्न हमलों में कम से कम 214 लोग घायल हुए। इराक में पिछले कुछ समय से अपेक्षाकृत शांति का माहौल था। हमलों की ताजा लहर से यह खत्म हो गया।

सबसे घातक हमले का शिकार ताजी शहर हुआ है। यह बगदाद से करीब 20 किलोमीटर उत्तर में है।

रिपोर्टों के अनुसार वहां सड़क किनारे लगाए गए अनेक बमों में विस्फोट हुए। इसके साथ ही इन हमलों पर प्रतिक्रिया कर रहे आपातसेवा कर्मियों को निशाना बना कर एक आत्मघाती हमला किया गया।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement