Advertisement
ज्यादा पेंशन का रास्ता साफ: कागजी खानापूर्ति पर हाईकोर्ट सख्त, EPFO को खुद करनी होगी रिकॉर्ड की जांच!Small Cap Funds: 10% उछाल के बाद क्या करें निवेशक? बुल रन की शुरुआत या वैल्यूएशन ट्रैप; समझें पूरी तस्वीरYellow peas import: आयात शुल्क के डंडे से सुस्त पड़ा पीली मटर का आयातक्या आप भी ले रहे हैं SWP से मंथली इनकम? जान लीजिए टैक्स का ये गणित वरना कट जाएगी आपकी जेबपेट्रोल-डीजल महंगा हुआ तो बाजार में बढ़ेगी टेंशन? इन 5 सेक्टर और स्टॉक्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असरMulti-Asset FoF: निवेश करें या नहीं? एक्टिव vs पैसिव में कहां है ज्यादा फायदा, कितना है रिस्कआम आदमी पार्टी में बड़ी बगावत: राघव चड्ढा समेत तीन राज्यसभा सांसद ने थामा भाजपा का हाथअटल पेंशन योजना का नया रिकॉर्ड: 9 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े, जानिए आपके लिए क्यों है जरूरीसात समंदर पार रहकर भी अपनों का रखें ख्याल! NRIs के लिए भारतीय टर्म इंश्योरेंस क्यों है सबसे बेस्ट?अब खेती से डॉलर कमाएंगे किसान? जानें Amazon की नई डील क्या है
अन्य समाचार कोल इंडिया खरीदेगी 1,700 करोड़ रुपए के विस्फोटक
'

कोल इंडिया खरीदेगी 1,700 करोड़ रुपए के विस्फोटक

PTI

- July,17 2012 8:03 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया 31 जुलाई को 1,700 करोड़ रुपये के विस्फोटक के ठेकों को अंतिम रूप दे सकती है। कंपनी अपनी अनुषंगियों की खनन जरूरतें पूरी करने के लिए विस्फोटकों की खरीद करती है।

कंपनी के एक उच्च अधिकारी ने प्रेट्र को बताया, अगले तीन साल के लिए 1,700 करोड़ रुपये मूल्य के विस्फोटकों की आपूर्ति के लिए सफल बोलीकर्ताओं की सूची कंपनी के निदेशक मंडल के समक्ष मंजूरी के लिए रखी जाएगी।

कोल इंडिया के निदेशक मंडल की बैठक 31 जुलाई को प्रस्तावित है। इससे पहले, 5 जुलाई और 10 जुलाई को निदेशक मंडल की बैठक टाल दी गई थी।

उन्होंने कहा, ईंधन आपूर्ति समझौतों पर निर्णय के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सूचना मिलने में विलंब के अलावा विस्फोटक की आपूर्ति के लिए सफल बोलीकर्ताओं की सूची को अंतिम रूप देने में विलंब के चलते भी पिछली बैठकें टाल दी गईं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement