फ्रांस के फुटवियर डिजायनर क्रिस्तियन लाउबोतीन ने सिंड्रैला की प्रसिद्ध ग्लास स्लिपर को फिर से बनाया है।
वूमेन्स वियर डेली के मुताबिक 49 वर्षीय डिजायनर को अगस्त में आने वाले सिंडै्रला के ब्लू-रे एडिशन के सम्मान में डिज्नी द्वारा परिकथा के इस पात्र के प्रसिद्ध जूते की फिर से कल्पना करने के लिये बुलाया था।
लाउबोतीन ने कहा सिंड्रैला का चरित्र सिर्फ सुन्दरता और परिकथाओं ही नहीं बल्कि अपने अनोखे जूतों के लिये भी प्रसिद्ध है। मेरी डिजाइनों के निर्माण में सपनों की एक अहम भूमिका होती है।
सिंडै्रला का डिज्नी ब्लू-रे डायमंड एडिशन 27 अगस्त को जारी होगा।
भाषा: