गोवा खान एवं भू विग्यान विभाग ने राज्यभर में निजी जमीनों पर अवैध रूप से जमा किए गए लौह अयस्क को जब्त कर उनकी नीलामी कराने का सुझाव दिया है।
गोवा के लिए एक नयी खनन नीति तैयार करने की प्रक्रिया में लगे विभागीय अधिकारियों ने सिफारिश की है कि इस तरह के भूखंडों की एक सूची तैयार की जाए जहां ये लौह अयस्क अवैध रूप से जमाकर रखे गए हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, वे लोग जो बगैर पंजीकरण के परिचालन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। नयी खनन नीति में सरकार को ऐसे भूखंडों पर जमा किए गए अवैध लौह अयस्क को जब्त कर उनकी नीलामी करने का अधिकार होगा।