Advertisement
टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIB
अन्य समाचार दोबारा सत्ता में नहीं आ पाएगी कांग्रेस : मुलायम
'

दोबारा सत्ता में नहीं आ पाएगी कांग्रेस : मुलायम

PTI

- July,16 2012 6:15 AM IST

केन्द्र में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार को समर्थन दे रही समाजवादी पार्टी

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां बताया कि यादव ने पार्टी राज्य मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से कहा, जनता कांग्रेस से उब गयी है। उसने जनहित का कोई कार्य नहीं किया है। उसने जनता से किये गये वादे नहीं निभाए हैं, इसलिये वह अब सत्ता में आने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा भी वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता पर काबिज नहीं हो पायेगी।

यादव ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में हर सूबे में क्षेत्रीय पार्टियां जीत दर्ज करके राष्ट्रीय राजनीति करेंगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया के पांचवें सबसे बड़े देश के बराबर है और इस राज्य के विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने से सपा का कद बढ़ा है। लिहाजा भविष्य की राजनीति को देखते हुए सभी की निगाहें सपा पर हैं।

यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अब वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा को कम से कम 80 सीटें जितानी होंगी। अगर ऐसा हुआ तो केन्द्र में सपा के बगैर सरकार नहीं बन पाएगी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement