Advertisement
LPG को लेकर डर के बीच यह सरकारी योजना बनी बड़ी राहत, 300 रुपये सस्ता मिल रहा सिलेंडर; ऐसे उठाएं लाभयुद्ध की मार: संकट में बीकानेर का नमकीन कारोबार, निर्यात में भारी गिरावट; व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलेंबोर्डिंग से पहले कैश बदलना भूल गए? अब एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने से ठीक पहले भी बदल सकेंगे रुपयेअब माता-पिता रखें बच्चों के खर्च पर नजर, UPI Circle से दें डिजिटल पॉकेट मनी और बनाएं पेमेंट आसानTRAI का जियो पर बड़ा एक्शन! ‘डिस्क्रिमिनेटरी’ टैरिफ पर सख्ती, 14 अप्रैल तक देना होगा जवाब; जानें पूरा मामलासरकार ने ईरानी तेल और पेमेंट संकट की खबरों को बताया गलत, कहा: देश में उर्जा सप्लाई पूरी तरह सुरक्षितBonus Stocks: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की होगी चांदी, फ्री में मिलेंगे 3 गुना तक शेयर!शेयर बाजार में डिविडेंड की बारिश! वरुण बेवरेजेस समेत ये 3 कंपनियां अगले हफ्ते देंगी तगड़ा कैश रिवॉर्डTata Trusts row: क्या टाटा ट्रस्ट्स में टूटा 100 साल पुराना नियम? Mehli Mistry का बड़ा आरोपOracle बिल्डिंग पर गिरा इंटरसेप्शन का मलबा, दुबई में मचा हड़कंप
अन्य समाचार सिंधू, श्रीकांत राष्ट्रमंडल खेलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
'

सिंधू, श्रीकांत राष्ट्रमंडल खेलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

PTI

- August,05 2022 8:53 PM IST

पांच अगस्त (भाषा) भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन स्पर्धा के क्रमश

गोल्ड कोस्ट (2018) राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता सिंधू  को युगांडा की हुसीना कोबुगाबे को अंतिम 16 मुकाबले में 21-10 21-9 से हराने में कोई परेशानी नहीं हुई।

श्रीकांत ने भी पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। उन्होंने श्रीलंका के डुमिंडू अबेविक्रमा को एकतरफा मुकाबले में 21-9 21-12 से हराया।

इससे पहले गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की भारतीय महिला जोड़ी ने मॉरीशस की जेमिमा लेउंग फोर सांग और गणेशा मुंगरा को युगल जोड़ी को 21-2, 21-4 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनायी।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अगले दौर में मलेशिया की गोह जिन वेई की चुनौती से पार पाना होगा।

सिंधु ने इन खेलों के मिश्रित टीम फाइनल के कड़े मुकाबले में गोह को हराया था। इस मैच के बाद वह 2015 और 2018 में विश्व जूनियर चैंपियनशिप की स्वर्ण विजेता 22 वर्षीय मलेशिया की खिलाड़ी को हलके में नहीं लेंगी।

विश्व रैंकिंग के पूर्व शीर्ष खिलाड़ी श्रीकांत के सामने अंतिम आठ में विश्व रैंकिंग में 54 वें स्थान पर काबिज इंग्लैंड के टोबी पेंटी की चुनौती होगी।

गायत्री और त्रिसा की जोड़ी को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए जमैका की ताहलिया रिचर्डसन और कैथरीन विंटर से भिड़ना होगा। 

भाषा आनन्द मोना

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement