Business Standard
Advertisement
Hilton का भारत पर बड़ा दांव, दिल्ली से गोवा तक बढ़ाएगी Luxury Hotels का नेटवर्कभारत को अब ‘Speed of Business’ की जरूरत, CII अध्यक्ष ने बताया कैसे बढ़ेगा निजी निवेशFortis Healthcare ने खटखटाया Supreme Court का दरवाजा, फॉरेंसिक ऑडिट के आदेश को दी चुनौतीSEBI ने Prasar Sampada समेत 6 को बाजार से किया प्रतिबंधित, ₹28.12 करोड़ का मामलाUBL Share: 5 साल के निचले स्तर पर शेयर, ब्रोकरेज ने दिया ₹1,325 का टारगेट; जानें क्या है चिंताLIC OFS: ICICI Pru और SBI MF ने लगाए ₹17,145 करोड़, खरीदे 42 करोड़ से ज्यादा शेयरArbitrage Funds: सेबी ने नियमों में दी ढील, बिना हेजिंग रख सकेंगे पोर्टफोलियो का 1% हिस्साSEBI के पूर्णकालिक सदस्य वार्ष्णेय को सेवा विस्तार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरीStock Market: सेंसेक्स-निफ्टी ने तोड़ा गिरावट का सिलसिला, FMCG में खरीदारी; TCS समेत IT शेयर टूटेTata Sons IPO: ₹11.51 लाख करोड़ की हिस्सेदारी, फिर भी कम हो सकती है टाटा संस की वैल्यू; जानें वजह
अन्य समाचार ट्राई के पूर्व अधिकारी अरविंद कुमार एसटीपीआई के महानिदेशक नियुक्त
'

ट्राई के पूर्व अधिकारी अरविंद कुमार एसटीपीआई के महानिदेशक नियुक्त

PTI

- December,14 2021 4:45 AM IST

13 दिसंबर (भाषा) दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार अरविंद कुमार को सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

कुमार एसटीपीआई में शामिल होने से पहले, 2004 से ट्राई से जुड़े थे।

कुमार ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा, ‘‘मेरी राय में, एसटीपीआई को प्रौद्योगिकी स्टार्टअप के लिए एक एकल मंच के रूप में काम करना चाहिए। मेरा मानना ​​है कि स्टार्टअप मुख्य रूप से 1,000 अरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था के सरकार के सपने को पूरा करने में योगदान दे सकते हैं।"

एसटीपीआई इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीनस्थ एक स्वायत्त निकाय है और देश में प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं नवाचार के निर्माण पर ध्यान देता है।

कुमार ने आईआईटी-वाराणसी से एम.टेक की पढ़ाई की है और साथ ही ट्राई में काम करने से पहले सरकार के स्वामित्व वाले सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स में काम कर चुके हैं।

भाषा प्रणव अजय

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement