Business Standard
Advertisement
LIC OFS: ICICI Pru और SBI MF ने लगाए ₹17,145 करोड़, खरीदे 42 करोड़ से ज्यादा शेयरArbitrage Funds: सेबी ने नियमों में दी ढील, बिना हेजिंग रख सकेंगे पोर्टफोलियो का 1% हिस्साSEBI के पूर्णकालिक सदस्य वार्ष्णेय को सेवा विस्तार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरीStock Market: सेंसेक्स-निफ्टी ने तोड़ा गिरावट का सिलसिला, FMCG में खरीदारी; TCS समेत IT शेयर टूटेTata Sons IPO: ₹11.51 लाख करोड़ की हिस्सेदारी, फिर भी कम हो सकती है टाटा संस की वैल्यू; जानें वजहNSE IPO: एंकर निवेशकों से जोरदार रिस्पॉन्स! LIC, Goldman Sachs समेत इन दिग्गजों ने लगाए ₹6,746 करोड़आर्थिक सुधारों ने कैसे बदला भारत का FMCG बाजार? 25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा कारोबारमहिला वोटरों के लिए मुफ्त योजनाओं की होड़, क्या इससे बदल रही महिलाओं की आर्थिक स्थिति?8.7 करोड़ युवा पढ़ाई और रोजगार से बाहर, नीति आयोग की रिपोर्ट में क्या है समाधान?Editorial: यूपीआई के बाद अब ऋण क्रांति की बारी, फिनटेक बढ़ाएं सेवाओं का दायरा
अन्य समाचार सेंसेक्स ने सिर्फ आठ महीनों में पूरा किया 50 हजार से 60 हजार का सफर
'

सेंसेक्स ने सिर्फ आठ महीनों में पूरा किया 50 हजार से 60 हजार का सफर

PTI

- September,24 2021 12:43 PM IST

24 सितंबर (भाषा) प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स को इस साल जनवरी में 50

सेंसेक्स ने 21 जनवरी 2021 को पहली बार 50,000 अंक के आंकड़े को पार किया था।

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के अनुसंधान प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘सभी चिंताओं को पीछे छोड़ते हुए भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी का दौर जारी है, जहां सेंसेक्स ने 60,000 के स्तर को पार कर लिया। हम वर्ष 2003-2007 की तरह ही तेजी के बाजार में हैं, और इसके अगले 2-3 साल तक जारी रहने की संभावना है।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि छोटी अवधि में सुधारात्मक गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह साल अब तक तेजड़ियों का रहा है, क्योंकि बाजारों ने कई ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाए। इस साल अब तक सेंसेक्स 25 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स ने कहा कि एवरग्रैंड ऋण संकट को लेकर आशंकाएं कम होने के बाद सेंसेक्स ने 60 हजार अंक का आंकड़ा पार किया, हालांकि बाजार में दरों में बढ़ोतरी की संभावनाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के सीईओ (रिटेल) संदीप भारद्वाज ने कहा कि अगले कुछ वर्षों में ठोस आर्थिक सुधार और लगातार वृद्धि की उम्मीदें तेजड़ियों को उत्साहित कर रही हैं।

भाषा पाण्डेय

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement