Business Standard
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा
अन्य समाचार मुद्रा योजना में 2015-18 के बीच कर्ज सहायता से 51 लाख उद्यमियों का सृजन हुआ: ईरानी
'

मुद्रा योजना में 2015-18 के बीच कर्ज सहायता से 51 लाख उद्यमियों का सृजन हुआ: ईरानी

PTI

- November,27 2020 12:03 AM IST

26 नवंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुद्रा योजना के तहत 2015-18 के दौरान उपलब्ध करायी गयी 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कर्ज सहायता से देश में 51 लाख नए उद्यमी तैयार हुए।

महिला एवं बाल विकास तथा कपड़ा मंत्री ईरानी पुरस्कार वितरण समारोह सोशल अंटरप्रेन्योरशिप ऑफ द ईयर अवार्ड इंडिया 2020 को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से अपने संबोधन में देश भर में काम करने वाले कोविड-योद्धओं के प्रति आभार भी जताया। इनमें से कई की अपने कार्य के दौरान कोविड-19 वायरस संक्रमण से मृत्यु हो गयी।

ईरानी ने कहा कि 2016 से अब तक सरकार ने देश में 32 हजार से अधिक स्टार्टअप इकाइयों को मान्यता दी है।

उन्होंने कहा, ‘ इस देश ने कई दशक तक यह देखा कि गरीबों को बैंक से कर्ज और अन्य सुविधाओं से दूर रखा गया। आज यह बताते हुए खुशी होती है कि मुद्रा योजना के तहत 2015 से 2018 के बीच 10 लाख करोड रुपये के रिण दिए गए । इसकी मदद से 51 हजार नए उद्यमी पैदा हुए।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार कारोबार सुगम बनाने को समर्पित है।

भाषा मनोहर रमण

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement