Business Standard
Advertisement
जी20 में कारपूलिंग और बसों के इस्तेमाल से 2050 तक तेल पर 90 अरब डॉलर की बचत संभवCAS पर सेबी का बड़ा कदम, डेरिवेटिव सेटलमेंट कीमत तय करने का तरीका बदलेगारिफर्बिश्ड मेडिकल उपकरणों के आयात पर सरकार की समिति की चर्चा जारी, नियम अब तक नहींNBFC क्षेत्र में सिक्योरिटाइजेशन को बढ़ावा देने की जरूरत : RBI के डिप्टी गवर्नरFSSAI की सख्ती का असर, रेस्टोरेंट में नियमों से जुड़े सवाल 40% बढ़ेभारत-न्यूजीलैंड एफटीए अगले महीने से लागू होने की संभावना, न्यूजीलैंड संसद की मंजूरी बाकीभारत-बेल्जियम व्यापार 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ेगा सहयोगमाइक्रो ड्रामा में मुनाफे की नई लहर, FY32 तक ₹25,500 करोड़ पहुंचने का अनुमानई-कॉमर्स कर्मचारियों पर सुरक्षा का संकट, 62% के पास स्वास्थ्य बीमा नहींपुराने भारी वाहनों में 4,000-5,000 रुपये का रेट्रोफिट डिवाइस, प्रदूषण 90 फीसदी तक घटेगा
अन्य समाचार संयुक्त राष्ट्र प्रमुख चार दिन के दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे
'

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख चार दिन के दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे

PTI

- February,17 2020 4:34 AM IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 16 फरवरी (भाषा) संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस चार दिन के दौरे पर रविवार को पाकिस्तान पहुंचे।

इस दौरान वह अफगान शरणार्थियों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। वह करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब भी जायेंगे।

‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के नूर खान हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका स्वागत संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम और विदेश मंत्रालय तथा पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक गुतारेस राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, प्रधानमंत्री इमरान खान और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ वार्ता करेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि इन बैठकों के दौरान पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर अपना नजरिया साझा करेगा।

उनके अन्य कार्यक्रमों में सांसदों और युवाओं के साथ बातचीत भी शामिल है।

वह सतत विकास, जलवायु परिवर्तन और शांतिरक्षण विषयों पर विशेष वार्ता करेंगे। वह लाहौर भी जाएंगे।

साथ ही वह करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब भी जाएंगे।

वह “पाकिस्तान में 40 वर्षों तक अफगान शरणार्थियों को पनाह देने” के विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन पाकिस्तान और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) कर रहा है।

सोमवार से शुरू हो रहे इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री खान करेंगे।

भाषा

नेहा देवेंद्र

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement