शर्मा ने यहां पर संवाददाताओं से कहा कि यह एक दुखद घटना है और इसे उचित ठहराना या गोलीबारी का बचाव करना मुश्किल है। अमिय घोष को निर्दोष घोषित कर दिया गया था लेकिन हम लोगों ने स्टाफ ऑफ इन्कवायरी के बाद एक बार फिर से इस मामले के जांच का आदेश दिया है। संभवत: यहां पर अत्यधिक बल प्रयोग किया गया था।