Business Standard
Advertisement
PFC-REC Merger: शेयरों में किया है निवेश, तो कैसे होगा फायदा? नए निवेशक क्या करें?Aarogya Setu 2.0: घर बैठे मिलेगा हेल्थ रिकॉर्ड, डॉक्टर, OPD और आयुष्मान का फायदा; जानें 10 बड़े फीचर्सभारत में वॉटर क्राइसेस बनेगा ₹20 लाख करोड़ निवेश का मौकाICICI Bank Dividend: ICICI Bank के निवेशकों की होगी कमाई! बैंक ने तय की डिविडेंड रिकॉर्ड डेटSIS Share Buyback: ₹478 में खरीदेगी शेयर, 2017 के बाद पांचवीं बार होगा बायबैकभारत के सबसे बड़े IPO के पीछे कैसे तैयार हुआ मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’? जानें Jio IPO की पूरी कहानीSuzlon की नई 5 MW टरबाइन को लॉन्च के 2 हफ्ते में ही मिला पहला ऑर्डर, शेयर में दिखा उछालUbharta Purvanchal Live: पूर्वांचल की नई उड़ान का रोडमैप, बड़े चेहरे कर रहे बड़ा मंथनदेश की फैक्ट्रियों ने पकड़ी रफ्तार! IIP के आंकड़ों ने दिया बड़ा संकेत, आगे क्या होगा?Fed के रेट कट की आशंका में गिरे सोना-चांदी, ग्लोबल मार्केट में सोना फिर 4,000 डॉलर से नीचे
अन्य समाचार केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने सुधीर शर्मा पर शिकंजा कसा
'

केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने सुधीर शर्मा पर शिकंजा कसा

PTI

- September,20 2013 8:53 PM IST

सीबीआई की एक विग्यप्ति के अनुसार इन अधिकारियों एवं फर्मों के खिलाफ आयकर विभाग की एक एप्रेजल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इस रिपोर्ट में इस बात के पर्यापत सबूत बताये गये हैं कि उक्त निजी फर्म द्वारा अधिकारियों को राशि का भुगतान किया गया है।

विग्यप्ति के अनुसार इन नियामक संस्थाओं के अधिकारी जबलपुर, नागपुर और सूरत स्थित खदानों से संबंधित हैं।

विग्यप्ति में कहा गया कि आयकर विभाग के निदेशक .इन्वेस्टिगेशन. के.जी.गोयल की एक शिकायत, जिसमें आईटी एक्ट की धारा 132 के तहत एसआर फैरो के विभिन्न संस्थानों पर मारे गये आयकर छापे की एप्रीजल रिपोर्ट शामिल है, के आधार पर प्रकरण दर्ज किये गये हैं।

सूत्रों के अनुसार एप्रेजल रिपोर्ट में दर्शाया गया है कि एस आर फैरो द्वारा 12 लाख रुपये से अधिक का भुगतान आईबीएम एवं डीजीएमएस के अधिकारियों को किया गया है। उक्त फर्म खनिज उत्खनन से जुडी है और झाबुआ जिले के कजली डोंगरी में मेगनीज अयस्क तथा जबलपुर जिले के ग्राम सिंदुरसी में लोह अयस्क उत्खनन में लगी हुई थी।

एसआर फैरो के मालिक सुधीर शर्मा भाजपा में सत्ता और संगठन से जुडे प्रभावशाली व्यक्ति हैं और आयकर विभाग ने पिछले साल ही उनके विभिन्न संस्थानों पर छापा मारा था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement