Advertisement
5 लाख करोड़ रुपये के MCap वाला ग्रुप बनने का लक्ष्य, मौजूदा कारोबार की मजबूती पर फोकस: पिरोजशा गोदरेजमैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन के मुकाबले मजदूरी कम, मुनाफे में उछाल से बढ़ी आय असमानता की चिंताआईटी शेयर फिसले तो थम गया बढ़त का सिलसिला, सेंसेक्स 757 अंक टूटा; कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई चिंताहोर्मुज स्ट्रेट में तनाव चरम पर, ईरान ने जब्त किए दो जहाज; तीसरे पर हमलाGroww के मजबूत नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बंटे, वृद्धि की उम्मीद मगर मूल्यांकन की बाधातिमाही आय व वृद्धि की चिंता से आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, निफ्टी आईटी 4% टूटाबंधन म्युचुअल फंड ने इक्विटी में जोड़े गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ, नए प्रावधान का फायदा उठाने वाला पहला फंड हाउसलंबे समय बाद मैं बाजारों पर उत्साहित हूं : एंड्रयू हॉलैंडRupee vs Dollar: एशियाई मुद्राओं में नरमी और कच्चे तेल में बढ़त से रुपया कमजोरइक्विटी म्युचुअल फंड में कैश होल्डिंग 2 साल के निचले स्तर पर, बाजार गिरावट में फंड मैनेजरों की भारी खरीदारी
अन्य समाचार परमवीर चक्र विजेता शहीद एल्बर्ट एक्का के बेटे को नौकरी
'

परमवीर चक्र विजेता शहीद एल्बर्ट एक्का के बेटे को नौकरी

PTI

- November,15 2013 8:53 PM IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज स्वयं शहीद एल्बर्ट एक्का के 42 वर्षीय पुत्र विन्सेंट को गुमला जिले में उपायुक्त कार्यालय में तृतीय श्रेणी के पद का नियुक्ति पत्र दिया।

समारोह में हेमंत ने कहा, एल्बर्ट एक्का के बेटे को नौकरी देकर मैं उनकी कुर्बानी को सलाम करता हूं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इससे पहले गुआ गोलीकांड में 33 वर्ष पूर्व शहीद हुए लोगों के परिजनों को भी नौकरी देकर अपने पुराने वादे को निभाया है।

एक्का को नौकरी देने के प्रस्ताव को झारखंड मंत्रिमंडल ने दो सितंबर को अपनी स्वीकृति दी थी।

उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के वादे तो कई बार किये गये लेकिन अब तक इस सिलसिले में ठोस कदम नहीं उठाये गये थे।

उन्होंने कहा, झारखंड आंदोलनकारी आयोग से मैंने व्यक्तिगत रूप से यह अनुरोध किया है कि आंदोलनकारियों को चिह्नित करने की कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाये जिससे उन्हें उचित सम्मान दिया जा सके।

आज स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शहीद एक्का की विधवा बालमदीन को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य के राज्यपाल डा सैयद अहमद और केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश भी उपस्थित थे।

भाषा, इन्दु कवीन्द्र ,

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement