Advertisement
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन के मुकाबले मजदूरी कम, मुनाफे में उछाल से बढ़ी आय असमानता की चिंताआईटी शेयर फिसले तो थम गया बढ़त का सिलसिला, सेंसेक्स 757 अंक टूटा; कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई चिंताहोर्मुज स्ट्रेट में तनाव चरम पर, ईरान ने जब्त किए दो जहाज; तीसरे पर हमलाGroww के मजबूत नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बंटे, वृद्धि की उम्मीद मगर मूल्यांकन की बाधातिमाही आय व वृद्धि की चिंता से आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, निफ्टी आईटी 4% टूटाबंधन म्युचुअल फंड ने इक्विटी में जोड़े गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ, नए प्रावधान का फायदा उठाने वाला पहला फंड हाउसलंबे समय बाद मैं बाजारों पर उत्साहित हूं : एंड्रयू हॉलैंडRupee vs Dollar: एशियाई मुद्राओं में नरमी और कच्चे तेल में बढ़त से रुपया कमजोरइक्विटी म्युचुअल फंड में कैश होल्डिंग 2 साल के निचले स्तर पर, बाजार गिरावट में फंड मैनेजरों की भारी खरीदारीFlexi Cap Funds में बढ़ी उलझन: लार्जकैप बनाम मिड-स्मॉलकैप निवेश में फंड मैनेजरों की अलग-अलग राय
अन्य समाचार कांगे्रस प्रवक्ता नहीं जायेंगे जनमत सर्वेक्षण से जुड़े टीवी कार्यक्रमों
'

कांगे्रस प्रवक्ता नहीं जायेंगे जनमत सर्वेक्षण से जुड़े टीवी कार्यक्रमों

PTI

- November,07 2013 10:43 PM IST

सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने टेलीविजन पर जाने वाले अपने नेताओं एवं प्रवक्ताओं से कहा है कि ऐसी पैनल चर्चाओं में नहीं जायें जो जनमत सर्वेक्षणों के परिणामों को कवर करते हैं।

पाटी के एक पदाधिकारी ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, हमने जनमत सर्वेक्षणों पर होने वाली चर्चाओं से अपने को अलग कर लिया है क्योंकि हमारा उन पर भरोसा नहीं है। हम इस मामले में चुनाव आयोग के मत से सहमति जता चुके हंै।

अखिल भारतीय कांगे्रस समिति के मीडिया विभाग ने पार्टी के सभी प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को जनमत सर्वेक्षण कार्यक्रमों से दूर रहने के दिशानिर्देश से अवगत करा दिया है।

चुनाव आयोग को 30 अक्तूबर को भेजे लिखित जवाब में कांगे्रस ने कहा था कि वह आयोग के इस विचार का पूरी तरह से अनुमोदन करती है कि चुनाव के समय जनमत सर्वेक्षण के प्रकाशन एवं प्रसार पर पाबंदी होनी चाहिए।

पार्टी ने कहा था कि जनमत सर्वेक्षण न तो वैग्यानिक होते हैं और न ही इस तरह के सर्वेक्षणों में कोई पारदर्शी प्रक्रिया होती है।

चुनाव आयोग ने पिछले माह जनमत सर्वेक्षण पर प्रतिबंध लगाने के मामले में राजनीतिक दलों से राय मांगी थी। इससे पहले सरकार ने उससे इस मामले में नये सिरे से विचार विमर्श करने को कहा था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement