Advertisement
PM मोदी ने सिटीग्रुप प्रमुख जेन फ्रेजर से की मुलाकात; निवेश, AI और क्लीन एनर्जी पर चर्चा21 महीने बाद 15 रुपये के पार पहुंचा Vodafone Idea का शेयर, क्या अब 20 रुपये का आंकड़ा भी होगा पार?AI से नौकरी जाने का डर, फिर भी बेंगलुरु में धड़ाधड़ बिक रहे घर! आखिर क्यों?देश के 8 करोड़ छोटे कारोबारों पर बड़ी स्टडी, सामने आई कमाई बढ़ाने की चाबीCredit Card Alert: एक छोटी चूक और बंद हो सकता है आपका कार्ड, जानिए कैसे बचेंGold, Silver Price Today: सोने का वायदा भाव ₹1.59 लाख के पार, चांदी तेज शुरुआत के बाद फिसलीNMDC का मेगा प्लान! 3 साल में 50,000 करोड़ का निवेश, कोयला और विदेशी खनिजों पर बड़ा दांवरिलायंस, IOC, BPCL सब फिसले… इस अदाणी कंपनी ने कैसे मारी बाजी?बंगाल में TMC में बड़ी बगावत! 58 विधायकों ने बदला खेमा, ममता की सियासत पर मंडराया संकटविदेशी निवेशकों को बड़ी राहत देने की तैयारी, सरकारी बॉन्ड पर टैक्स खत्म कर सकती है सरकार
अन्य समाचार पाकिस्तान भूकंप : मृतकों की संख्या 350 के करीब, और बढ़ने की आशंका
'

पाकिस्तान भूकंप : मृतकों की संख्या 350 के करीब, और बढ़ने की आशंका

PTI

- September,25 2013 9:23 PM IST

इस्लामाबाद, 25 सितम्बर :भाषा: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर आज 350 के करीब पहुंच गई। दूसरी ओर सैनिक और बचाव दल अब भी राहत अभियान में जुटे हुए हैं तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि 7.7 की तीव्रता के भूकंप में कम से कम 350 लोग मारे गए हैं। सबसे ज्यादा मौतें अवारान जिले में हुई हैं।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता जान बुलेदी ने कहा, मुझे मरने वालों की संख्या और बढ़ने का डर है।

बचाव दल के लोग अब भी अरावान जिले के दूरदराज के कुछ इलाकों में नहीं पहुंच सके हैं क्योंकि इन स्थानों पर संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।

राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के प्रमुख मेजर जनरल मुहम्मद सईद अलीम ने संवाददाताओं को बताया कि 271 लोगों की मौत तथा 246 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। कुछ दूसरे अधिकारियों ने कहा कि 327 शव अवारान और केछ में बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि दुर्गम इलाके और सड़कों के अभाव में बचाव दल बलूचिस्तान के कई दूरदराज के इलाकों तक आज नहीं पहंुच पाये ।

आधिकारिक अनुमानों के अनुसार भूकंप में 300,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बहुत सारे लोगों तक खाना, पानी तथा रहने की सुविधा नहीं पहुंचायी जा सकी है। अधिकारियों ने कहा कि गर्म मौसम के कारण स्थिति ज्यादा विकट हो गई।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement