Business Standard
Advertisement
PFC-REC Merger: शेयरों में किया है निवेश, तो कैसे होगा फायदा? नए निवेशक क्या करें?Aarogya Setu 2.0: घर बैठे मिलेगा हेल्थ रिकॉर्ड, डॉक्टर, OPD और आयुष्मान का फायदा; जानें 10 बड़े फीचर्सभारत में वॉटर क्राइसेस बनेगा ₹20 लाख करोड़ निवेश का मौकाICICI Bank Dividend: ICICI Bank के निवेशकों की होगी कमाई! बैंक ने तय की डिविडेंड रिकॉर्ड डेटSIS Share Buyback: ₹478 में खरीदेगी शेयर, 2017 के बाद पांचवीं बार होगा बायबैकभारत के सबसे बड़े IPO के पीछे कैसे तैयार हुआ मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’? जानें Jio IPO की पूरी कहानीSuzlon की नई 5 MW टरबाइन को लॉन्च के 2 हफ्ते में ही मिला पहला ऑर्डर, शेयर में दिखा उछालUbharta Purvanchal Live: पूर्वांचल की नई उड़ान का रोडमैप, बड़े चेहरे कर रहे बड़ा मंथनदेश की फैक्ट्रियों ने पकड़ी रफ्तार! IIP के आंकड़ों ने दिया बड़ा संकेत, आगे क्या होगा?Fed के रेट कट की आशंका में गिरे सोना-चांदी, ग्लोबल मार्केट में सोना फिर 4,000 डॉलर से नीचे
अन्य समाचार मध्य प्रदेश की जनता ने हमेशा वोटों की बौछार कर पार्टी को बहुमत दिलाया है
'

मध्य प्रदेश की जनता ने हमेशा वोटों की बौछार कर पार्टी को बहुमत दिलाया है

PTI

- September,22 2013 11:03 AM IST

टंपा :फ्लोरिडा:, 22 सितंबर :भाषा: संप्रग सरकार पर करारा हमला बोलते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय मतदाताओं से नौ साल के कुशासन के लिए उसे जवाबदेह ठहराने और वर्ष 2014 में होने जा रहे लोकसभा चुनावों में उसी तरह उखाड़ फेंकने का आह्वान किया जिस तरह उन्होंने आपातकाल के बाद 1977 के चुनावों में किया था।

वर्ष 2014 के आम चुनाव को 1977 के समानांतर रखते हुए मोदी ने कहा देश का मान घटाने वाली इस सरकार को जाना ही होगा। हमें सुनिश्चित करना चाहिये कि यह सरकार लोकतांत्रिक तरीके से जाए।

उन्होंने कहा हमें एक प्रगतिशील भाजपा सरकार के लिए काम करना चाहिए। 2014 का आम चुनाव 1977 की तरह लोगों की भावनाओं को प्रदर्शित करेगा।

आपातकाल के बाद वर्ष 1975 में पहली बार कांग्रेस के खिलाफ मतदान हुआ था।

गुजरात के मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार कल लाइव वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए, संप्रग नेताओं को शासन के नौ साल पर कार्य-निष्पादन :परफारमेंश: रिपोर्ट लाने की चुनौती दी।

उन्होंने कहा दिल्ली में सरकार का अहंकार देखिये। वे 9 साल से सत्ता पर हैं लेकिन परफार्मेन्स रिपोर्ट देने के लिए तैयार नहीं हैं।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement