Business Standard
Advertisement
PFC-REC Merger: शेयरों में किया है निवेश, तो कैसे होगा फायदा? नए निवेशक क्या करें?Aarogya Setu 2.0: घर बैठे मिलेगा हेल्थ रिकॉर्ड, डॉक्टर, OPD और आयुष्मान का फायदा; जानें 10 बड़े फीचर्सभारत में वॉटर क्राइसेस बनेगा ₹20 लाख करोड़ निवेश का मौकाICICI Bank Dividend: ICICI Bank के निवेशकों की होगी कमाई! बैंक ने तय की डिविडेंड रिकॉर्ड डेटSIS Share Buyback: ₹478 में खरीदेगी शेयर, 2017 के बाद पांचवीं बार होगा बायबैकभारत के सबसे बड़े IPO के पीछे कैसे तैयार हुआ मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’? जानें Jio IPO की पूरी कहानीSuzlon की नई 5 MW टरबाइन को लॉन्च के 2 हफ्ते में ही मिला पहला ऑर्डर, शेयर में दिखा उछालUbharta Purvanchal Live: पूर्वांचल की नई उड़ान का रोडमैप, बड़े चेहरे कर रहे बड़ा मंथनदेश की फैक्ट्रियों ने पकड़ी रफ्तार! IIP के आंकड़ों ने दिया बड़ा संकेत, आगे क्या होगा?Fed के रेट कट की आशंका में गिरे सोना-चांदी, ग्लोबल मार्केट में सोना फिर 4,000 डॉलर से नीचे
अन्य समाचार औषधि परीक्षण : परीक्षक और प्रायोजक को देना होगा करार, फीस, भुगतान का ब्यौरा
'

औषधि परीक्षण : परीक्षक और प्रायोजक को देना होगा करार, फीस, भुगतान का ब्यौरा

PTI

- September,22 2013 10:33 AM IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर :भाषा: दवाओं के परीक्षण के चक्कर में भारत में हर दो दिन में तीन लोगों की मौत की रिपोर्ट के बीच औषधि परीक्षण करने वाली संस्थाओं एवं परीक्षकों को प्रायोजक के साथ किये गए अनुबंध तथा प्राप्त होने वाली फीस, मानदेय, एवं भुगतान से जुड़ी जानकारी देने को कहा गया है।

क्लिनिकल ट्रायल के आवेदकों के लिए जारी आदेश में औषधि नियंत्रक महानिदेशक डा. जी एन सिंह ने कहा कि ड्रग्स एंड कास्मेटिक नियमों के तहत किसी नये दवा का परीक्षण नियम 21 के उपबंध :बी: के अनुरूप ही किया जा सकता है और इसके लिए लाइसेंस प्रदान करने वाले प्राधिकार से लिखित में अनुमति लेनी होगी।

दिशानिर्देशों में कहा गया है कि औषधि परीक्षण से जुड़े प्रायोजकों को परीक्षण शुरू करने के लिए संस्थाओं और परीक्षकों के साथ औपचारिक रूप से कानूनी समझौता या अनुबंध करना होगा। अनुबंध में परीक्षक और प्रयोजक के संबंधों का खुलासा करना होगा।

आदेश में कहा गया है कि, औषधि परीक्षण करने वाले संस्थाओं एवं परीक्षकों को प्रायोजक के साथ किये गए अनुबंध तथा प्राप्त होने वाली फीस, मानदेय, एवं भुगतान संबंधी जानकारी देनी होगी।

औषधि नियंत्रक महानिदेशक ने कहा कि यह निर्णय किया गया है कि परीक्षक को औषधि परीक्षण के लिए किये गए भुगतान की जानकरी उपलब्ध करानी होगी।

औषधि परीक्षण के आवेदकों से ग्यापन के साथ उपरोक्त सूचना संलग्न करने को कहा गया है।

इस बीच, बिना उपयुक्त मंजूरी के भारत में नयी दवा के सुरक्षा और प्रभाव को साबित करने के लिए औषधि निर्माता सामने नहीं आ रहे हैं । देश के शीर्ष दवा नियामक ने ऐसे सभी उत्पादकों से निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन करने या दवा पर प्रतिबंध का सामना करने को तैयार रहने को कहा है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement