पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद बदमाशों की कार का पता लगा कर एक-एक कर पांच लुटेरों को पकड़ लिया और उनसे सात लाख रुपए की रकम बरामद कर ली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलाब सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार की रात करीब 12 बजे की है। अलीगढ़ जनपद के गांव मांट झारंगाबाद, थाना टप्पल निवासी राजकुमार और धर्मेंद्र भोपाल के लिए बोलेरो गाड़ी से भरतपुर होते हुए जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि रास्ते में मथुरा की सीमा में ही मोटरसाइकिल और इंडिगो कार सवार कु बदमाशों ने उन्हें आगे और पीे से घेर कर रोक लिया। उन्होंने युवकों से उनके पास मौजूद नौ लाख रुपए की नकदी तथा अन्य सामान लूट लिया।
लूटपाट के शिकार युवकों द्वारा कार का नंबर और पहचान बताए जाने पर पुलिस ने चौबीस घण्टे में कई गांवों में दबिश देकर पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे लूटी गई रकम का एक बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया है, शेष राशि बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।