प्रधानमंत्री ने कहा दिल्ली -जयपुर एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट लागू करने की दिशा में हमने काम शुरू कर दिया है और दोनों सम्बधित राज्य सरकारों ने परियोजना को अपनी सहमति दे दी हेै । इससे जयपुर -दिल्ली के बीच सफर सिर्फ दो घंटे में तय हो सकेगा । ै
डा सिंह ने आज यहां जयपुर मेट्रो के प्रथम चरण के फेज वन बी चांदपोल -ोटी चौपड -बडी चौपड भूमिगत कोरिडोर की आधारशिला रखने के बाद और जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय सौर उर्जा मिशन फेज वन के तहत राजस्थान में ग्रिड से जुडी सौर उर्जा परियोजना का पुलिस लाइन के सभास्थल से रिमोट से लोकापर्ण करने के बाद जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे ।
उन्होंने कहा कि दिल्ली जयपुर एक्सप्रेस वे परियोजना से इसके आसपास नए शहर और औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे जिनसे लोगों की खुशहाली बढेगी । उन्होने कहा कि हम इस परियोजना को प्राथमिकता के रूप में आगे बढायेंगे ।
जारी भाशा अनिल