थाना प्रभारी एल. एस. झारिया ने बताया कि कल रात पुरवारा कलां निवासी कोशल्या डेहरिया :28: अपने छह साल के बेटे नीतेश के साथ एक कमरे में सो रही थी। पास ही जल रही चिमनी अचानक भभक गई और उसकी आग बिस्तर तक पहुंच गई। अचानक लगी इस आग में कोशल्या की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि नीतेश ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड दिया।
पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।