आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में कई पहाड़ी और मैदानी स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई ।
राजधानी देहरादून में भी कल मध्यरात्रि के बाद से बादलों की गड़गड़ाहट के साथ
शुरू हुई बारिश आज दोपहर तक जारी रही ।
खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री बहुगुणा का हेलीकाप्टर भी केदारनाथ के लिये उड़ान नहीं भर सका जहां उन्हें प्राकृतिक आपदा के कारण तीन महीने से बंद पड़ी पूजा दोबारा शुरू होने के मौके पर शामिल होना था ।