facebookmetapixel
Advertisement
Alpine Texworld IPO: ₹126 करोड़ का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला; निवेश से पहले जानें प्राइस, लॉट साइज, GMP और अहम डिटेल्सSBI Funds IPO: आज से सब्सक्रिप्शन खुला, ग्रे मार्केट से क्या है संकेत? एंकर निवेशकों से जुटाए ₹2,663 करोड़Hormuz Attack: होर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय घायलShriram Finance से PNB Housing तक: NBFC सेक्टर की वापसी तय? ब्रोकरेज ने चुने ये 19 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी! जानिए MCX और ग्लोबल मार्केट में आज का ताजा भावपुरानी कारों की खरीद-बिक्री का बाजार तेजी से हो रहा डिजिटल, आगे की ग्रोथ स्टोरी और दिलचस्पStock Market Update: बाजार में शानदार रिकवरी! सेंसेक्स ने दिन के निचले स्तर से 300 अंक की लगाई छलांग, निफ्टी 24,100 के पार; Welspun Corp के शेयर 4% चढ़ेहोर्मुज संकट के बीच तेल में फिर उछाल, WTI 79 डॉलर और ब्रेंट 84 डॉलर के पार; प्लैटिनम में दबावStocks to Buy Today: कोटक सिक्योरिटीज ने बताए 2 दमदार शेयर, जानें टारगेट प्राइस और निवेश की वजहInsurance Stocks: SBI Life से LIC तक… किस इंश्योरेंस कंपनी ने जून तिमाही में की सबसे ज्यादा कमाई?

WFI elections: 6 जुलाई को होगा चुनाव, नतीजे भी उसी दिन होंगे जारी

Advertisement

यह देखना होगा कि तब क्या होगा जब बृजभूषण से जुड़ा कोई पात्र व्यक्ति चुनाव के लिए नामांकन दायर करेगा।

Last Updated- June 14, 2023 | 9:58 AM IST
Wrestling World Championship trials likely to happen only after WFI takes over
PTI

WFI Elections: निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को जारी अधिसूचना में घोषणा की कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के बहुप्रतीक्षित चुनाव छह जुलाई को होंगे। यह घोषणा भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश महेश मित्तल कुमार को चुनाव प्रक्रिया को गति देने के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने के एक दिन बाद हुई है। यह भी सूचित किया गया कि चुनाव के परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

निर्वाचक मंडल के गठन के लिए प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से दो-दो नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित की गई है और 22 जून तक समीक्षा पूरी कर ली जाएगी। प्रत्येक राज्य इकाई दो प्रतिनिधि भेज सकती है और प्रत्येक प्रतिनिधि का एक वोट होगा। इस तरह WFI चुनावों के लिए निर्वाचक मंडल में 50 वोट होंगे। लेकिन पता चला है कि WFI द्वारा पूर्व में भंग की गई कुछ राज्य इकाइयों ने भी चुनाव में भाग लेने का दावा पेश किया है।

निर्वाचन अधिकारी विभिन्न गुटों के प्रतिनिधियों के दावों पर गौर करने के बाद तय करेंगे कि कौन मतदान कर सकता है और कौन नहीं। चुनाव के लिए नामांकन 23 जून से जमा कराए जा सकेंगे और नामांकन जमा कराने की अंतिम तारीख 25 जून है। नामांकन की समीक्षा 28 जून को होगी। उम्मीदवार 28 जून से एक जुलाई के बीच अपना नामांकन वापस ले सकेंगे जिसके बाद दो जुलाई को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को जारी अपनी अधिसूचना में लिखा, ‘जहां निर्वाचक मंडल के गठन के लिए प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से दो नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 19 जून, 2023 को शाम पांच बजे निर्धारित की गई है, वहीं देश के सभी मान्यता प्राप्त कुश्ती संघों को WFI के स्वीकृत संविधान और युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशानिर्देशों के तहत राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मान्यता प्राप्त संघों में से प्रत्येक दो व्यक्तियों को नामित करने के लिए कहा जाता है जो कार्यकारी समिति के सदस्य हैं, इससे निर्वाचक मंडल का गठन होगा जो चुनाव में कार्यकारी समिति के सदस्यों को चुनेंगे।’

अधिसूचना के अनुसार, ‘नामांकन संबंधित महासंघों के अध्यक्ष और महासचिव के हस्ताक्षर और मुहर के साथ भेजे जाने चाहिए लेकिन 19 जून 2023 को शाम पांच बजे तक ही। WFI के चुनाव अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव और पांच कार्यकारी सदस्य पद के लिए होंगे। अनुमान लगाया गया था कि IOA द्वारा सोमवार को निर्वाचन अधिकारी के रूप में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मित्तल को नियुक्त करने के बाद चुनाव चार जुलाई को होंगे।

सेवानिवृत्त न्यायाधीश के सामने मुख्य कार्य यह फैसला करना है कि राज्य संघों में विरोधी गुटों में से कौन चुनाव में हिस्सा लेगा। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक से कथित तौर पर दो अलग अलग राज्य इकाइयों ने चुनाव की मतदाता सूची के लिए नाम भेजे हैं। WFI ने ‘भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन’ सहित विभिन्न कारणों से जून 2022 में अपनी कार्यकारी समिति की बैठक में कर्नाटक, हरियाणा और महाराष्ट्र की इकाइयों को भंग कर दिया था।

चुनाव में एक अन्य बड़ा मुद्दा यह होगा कि WFI के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के परिवार के सदस्यों या सहयोगियों को चुनाव लड़ने की स्वीकृति दी जाए या नहीं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को आश्वासन दिया था कि सरकार बृजभूषण के परिवार के किसी सदस्य या सहयोगी को चुनाव लड़ने की स्वीकृति नहीं देगी।

यह देखना होगा कि तब क्या होगा जब बृजभूषण से जुड़ा कोई पात्र व्यक्ति चुनाव के लिए नामांकन दायर करेगा। बृजभूषण का बेटा करन WFI के पिछले ढांचे में उपाध्यक्ष था और वह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ से भी जुड़ा है। उसका दामाद विशाल सिंह बिहार कुश्ती संघ का अध्यक्ष है। दोनों राज्य संस्था के प्रतिनिधि के रूप में चुनाव लड़ने के पात्र हैं।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 9:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement