facebookmetapixel
Advertisement
Aegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,550 के नीचे; Grasim और HDFC Life सबसे बड़े लूजरBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कभी नहीं लगा कि मैंने लगभग दो साल तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला: कुलदीप यादव

Advertisement
Last Updated- December 16, 2022 | 7:28 PM IST
Kuldeep Yadav

शुरू में वह थोड़ा नर्वस थे लेकिन जब कुलदीप यादव ने गेंद पर ग्रिप बना दी तो फिर उन्हें किसी भी समय ऐसा नहीं लगा कि उन्होंने लगभग दो साल तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेली।

बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में भारत का दबदबा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 40 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 150 रन पर आउट हो गई।

भारत ने बांग्लादेश के सामने 513 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा है और कुलदीप को विश्वास है कि वह रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल के साथ मिलकर टीम को दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त दिलाने में सफल रहेंगे।

कुलदीप ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा,‘‘ कहने के लिए तो दो साल (22 महीने) हैं पर मुझे कभी महसूस नहीं हुआ।’’ कुलदीप ने यूएई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे चरण से ठीक पहले घुटने का ऑपरेशन करवाया था जिसके कारण वह लंबे समय तक खेल से बाहर रहे।

उन्होंने कहा,‘‘ अगर मैं चोट से उबरने के बाद क्रिकेट नहीं खेलता तो फिर मुझे संघर्ष करना पड़ता। लेकिन पिछले एक साल में मैं लगातार सीमित ओवरों क्रिकेट खेल रहा हूं और मैंने न्यूजीलैंड (ए श्रृंखला) के खिलाफ लाल गेंद से भी क्रिकेट खेली।’’

कुलदीप ने कहा,‘‘ उस श्रृंखला में मैंने लंबे स्पेल किए थे। अगर आप राष्ट्रीय टीम के साथ हैं तो फिर दबाव महसूस नहीं करते।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मेरी गेंदबाजी शैली के कारण मुझे एक प्रारूप से दूसरे प्रारूप में तालमेल बिठाने में परेशानी नहीं होती। यह अलग बात है कि जब आप टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करते हैं तो आपको नियंत्रण बनाए रखने की जरूरत होती है। आपको विकेट हासिल करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि बल्लेबाज के पास क्रीज पर पांव जमाने और आपको परखने के लिए काफी समय होता है।’’

जहां तक टेस्ट मैच की बात है तो कुलदीप का मानना है कि पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती जा रही है। भारत की पहली पारी के दौरान उन्होंने स्वयं लगभग 20 ओवर बल्लेबाजी की थी।

कुलदीप ने कहा,‘‘ मुझे लगता है कि यह बल्लेबाजी के लिए आदर्श पिच है। स्पिनरों के खिलाफ भी बल्लेबाजी करने के लिए यह अच्छी पिच है। हां कुछ गेंद नीची रह रही हैं और टर्न ले रही हैं। हमें दूसरी पारी में अधिक टर्न मिलने की उम्मीद है।’’

Advertisement
First Published - December 16, 2022 | 7:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement