facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

मप्र को बताया फिसड्डी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:40 PM IST

केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आज आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षो के दौरान मध्य प्रदेश निवेश के मामले में सबसे फिसड्डी राज्य साबित हुआ है।


कमलनाथ ने कहा कि भारत में आए कुल निवेश का केवल 1.7 प्रतिशत हिस्सा ही मध्य प्रदेश में आया है। राज्य सरकार निवेशक सम्मेलन आयोजित कर वाहवाही लूटती रही जबकि दूसरे राज्य निवेशकों के लिए वातावरण तैयार कर निवेश को धरातल पर लाकर आगे निकल गए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रोजगार के मौके तैयार करने, खेती को फायदेमंद बनाने और विशेष आर्थिक क्षेत्र में निवेश लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। राज्य सरकार के औद्योगिक विभाग के प्रमुख सचिव सत्यप्रकाश ने कहा कि ‘राज्य में भारत में आए कुल निवेश का लगभग 6 प्रतिशत हिस्सा आया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को जैसी बड़ी कंपनियों न केवल प्रदेश में निवेश कर रही हैं बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार के नए मौके भी तैयार हो रहे हैं। मध्य प्रदेश के निवेश को झुठलाने का कोई ठोस आधार नहीं है।’

कमलनाथ ने कहा कि ‘बैतूल और बालाघाट के किसानों ने मुझे कहा है कि वे मुफ्त में उद्योगों को जमीन देने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें राज्य सरकार पर भरोसा नहीं है। केंद्र ने करीब 10 सेज प्रस्तावों को मंजूरी दी है लेकिन उनमें से एक भी धरातल पर नहीं  आया।’

Advertisement
First Published - August 18, 2008 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement