facebookmetapixel
Advertisement
Bandhan Contra Fund: सस्ते वैल्यूएशन वाले शेयरों में निवेश का मौका, ₹1000 से कर सकेंगे निवेशREITs-InvITs में निवेश करने का है प्लान? अब डिविडेंड पर टैक्स का झंझट होगा खत्म, बचेंगे ज्यादा पैसेBritannia Share Price: Q1 नतीजों के बाद Britannia के शेयर में 5% की तेजी; Nomura ने दी ‘Buy’ रेटिंग, 20% तक चढ़ने का अनुमानHDFC Bank के शेयर में इस साल 25% से ज्यादा गिरावट, आखिर क्यों टूट रहा है स्टॉक?दिल्ली हाईकोर्ट से डाबर को बड़ी राहत: FSSAI के 100% दावे वाले बैन पर लगाई रोकSBI का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा, ब्याज से कमाई ₹46,992 करोड़; लोन ग्रोथ भी तेज180 रुपये तक जाएगा Motherson का शेयर? 3 ब्रोकरेज को इन 5 वजहों से दिख रहा दमBajaj Finance Share Price: 5.5% की गिरावट से ₹33,500 करोड़ डूबे, RBI के इस प्रस्ताव से मचा हड़कंपAI ट्रेड में पिछड़ा भारत, लेकिन लंबी अवधि में निवेश का अच्छा मौका: रिपोर्टTrent Share Price: शेयर में अभी कमाई का मौका या महंगा वैल्यूएशन बनेगा मुसीबत? जानिए ब्रोकरेज की राय

उप्र में उप चुनावों की तैयारी जोरों पर

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 1:34 AM IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के दौर में ही उपचुनावों को लेकर बिसात सजने लगी है। जिन आठ जिलों में विधानसभा उपचुनाव होने हैं प्रदेश की योगी सरकार ने उन्हें बिजली कटौती से मुक्त कर दिया है। उपचुनाव वाले जिलों के प्रभारी मंत्रियों से वहां विकास के काम प्राथमिकता के आधार पर अगले एक महीने में पूरा करने के लिए कहा गया है। प्रभारी मंत्रियों से अब से लेकर एक महीने तक उपचुनाव वाले क्षेत्रों में ही डेरा डालने को कहा गया है। प्रदेश में फिरोजाबाद की टूंडला, रामपुर की स्वार, उन्नाव की बांगरमऊ, जौनपुर की मल्हनी, देवरिया सदर, बुलंदशहर सदर, कानपुर देहात की घाटमपुर और अमरोहा की नौगवां सादात सीटों पर उपचुनाव होने हैं। विधानसभा चुनावों से पहले हो रहे इन उपचुनावों को जीत योगी सरकार विपक्ष और जनता को बड़ा संदेश देना चाहती है। इन आठ सीटों में स्वार रामपुर और मल्हनी जौनपुर को छोड़ कर छह सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का कब्जा था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव वाले जिलों के प्रभारी मंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि भाजपा के कब्जे वाली छह सीटों के साथ ही स्वार और मल्हनी को भी समाजवादी पार्टी से छीनने की रणनीति पर काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपचुनावों वाले जिलों में अब से 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। इन जिलों में विकास के जो भी काम बच गए हैं उन्हें प्रभारी मंत्री दौर कर पूरा करवाएं और स्थानीय कार्यकर्ताओं की मांग होने पर जरूरी काम करवाए जाएं। प्रभारी मंत्रियों से लगातार उपचुनाव वाले क्षेत्रों को दौरा करने के साथ वहां रात गुजारने के लिए भी कहा गया है। भाजपा ने प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को टूंडला फिरोजाबाद, जल संसाधन मंत्री महेंद्र सिंह को बांगरमऊ उन्नाव, राज्यमंत्री विजय कश्यप को नौगवां सादात अमरोहा, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी को देवरिया सदर, राज्यमंत्री महेश गुप्ता को स्वार रामपुर, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को बुलंदशहर सदर और मंत्री अनिल राजभर को मल्हनी जौनपुर का प्रभारी बनाया है। प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों पर अगले महीने उपचुनाव होना है। कांग्रेस ने इन सीटों पर प्रत्याशी तय करने के लिए कमेटी बनाई है। भाजपा में भी चयन को लेकर बैठक हो चुकी है। कांग्रेस का जोर स्वार रामपुर, बांगरमऊ उन्नाव और घाटमपुर कानपुर पर ज्यादा है।

Advertisement
First Published - September 22, 2020 | 12:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement