facebookmetapixel
Advertisement
Share Market में Intraday Trading से कमाया पैसा? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियमभोपाल में किसानों का विशाल प्रदर्शन, शिवराज का घर घेरा, सीएम हाउस में घुसने का आह्वानStock Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! सेंसेक्स 888 अंक उछला, IT शेयरों ने किया कमालगोल्ड लोन की बढ़ती मांग, 2028 तक 30 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकता है बाजारNCDEX ने लॉन्च किया ‘Nidhi’ म्युचुअल फंड ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म, अब एक ही जगह SIP, निवेश और रिडेम्पशनAnti Paper Leak Law: अमेरिका, चीन, जापान समेत दुनिया के देशों में परीक्षा में नकल पर क्या है सजा? जानिए नियमदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन? महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे ₹2,500Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्माना

अब आडवाणी की सभा में भी फेंकी गई चप्पल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:46 AM IST

पी. चिदम्बरम और नवीन जिंदल के बाद अब गुरुवार को कटनी इलाके में भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री पद के दावेदार लालकृष्ण आडवाणी की सभा में चप्पल फेंकी गई।
हालांकि, दोनों नेताओं की तरह आडवाणी भी चप्पल से बचने का कामयाब रहे। गौर करने वाली बात यह है कि उन पर चप्पल (खड़ाऊं) उनकी ही पार्टी के एक नेता ने फेंकी थी।
पुलिस के अनुसार, कटनी जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पावस अग्रवाल ने गुरुवार को उस समय यह हरकत की, जब आडवाणी यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे ही थे।
पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अग्रवाल उस समय मंच के नीचे खड़ा था और उसने अचानक अपनी खड़ाऊं निकालकर मंच की ओर उछाल दी। कहा जाता है कि वह कथित गुटबाजी के चलते अध्यक्ष पद गंवाने को लेकर क्षुब्ध था। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल अग्रवाल को पकड़ लिया और उसे मंच के पीछे ले गए।
मौके पर मौजूद पत्रकारों के सामने अग्रवाल ने अपने कदम की सफाई दी और कहा कि, ‘ऐसा करने की शक्ति मुझे भगवान से मिली।’ अग्रवाल ने यह भी कहा कि, ‘आडवाणी को ‘लौह पुरुष’ की उपाधि देकर बहुत बड़ी गलती की जा रही है। उन्होंने जिन्ना की तारीफ करके इस बात को साबित कर दिया है।’
हालांकि, उसने यह भी कहा कि यह कोई पूर्वनियोजित साजिश नहीं थी। उसके मुताबिक वह आडवाणी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की वजह से गुस्से में था, लेकिन यह बात वह किसी से कह नहीं सकता था। बकौल अग्रवाल, ‘भाजपा में सारे आडवाणी के लोग भरे हुए हैं।’ उसके मुताबिक उसे अपने गुस्से को व्यक्त करने पूरा अधिकार है।

Advertisement
First Published - April 16, 2009 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement