facebookmetapixel
Advertisement
Veritas Finance ने IPO के लिए सेबी में DRHP दाखिल किया, ₹900 करोड़ जुटाने की तैयारीMutual Fund: छोटे शहरों के निवेशकों ने फिर मारी बाजी, SIP से मिली रफ्तार; मेट्रो शहरों से किया ज्यादा निवेशSwiggy Q1FY27 Results: स्विगी का घाटा 34% घटा, क्विक-कॉमर्स रेवेन्यू में 53% का जोरदार उछालHyundai Motor India Q1 result: खर्च बढ़ने से मुनाफा 35% घटा, डिविडेंड के लिए तय की रिकॉर्ड डेटग्लोबल कमोडिटी बाजार में ‘प्राइस टेकर’ से ‘प्राइस सेटर’ बनने की राह पर भारतफेड के ब्याज दरें न बढ़ाने के फैसले के बाद सोना-चांदी में क्या करें? एक्सपर्ट्स से जानें आगे निवेश की रणनीतिBajaj Finance Q1FY27 results: मुनाफा 27.4% बढ़कर ₹5,986 करोड़; AUM में 23.9% की बढ़ोतरीVedanta Q1FY27 results: कमजोर रुपये और महंगी धातुओं से मुनाफा 72% उछला, ₹5,473 करोड़ पहुंचाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा5paisa Capital खरीदेगी Trendlyne: ₹207 करोड़ में हुई डील, बनेगा देश का पहला AI-फर्स्ट ब्रोकर

विरोध दरकिनार कर बंगाल में मेट्रो को मिला लाइसेंस

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:41 PM IST

पश्चिम बंगाल सरकार ने जर्मनी की थोक विक्रेता कंपनी मेट्रो कैश एंड कैरी के एपीएमसी लाइसेंस का आज नवीकरण कर दिया।


हालांकि कंपनी के लिए यह शर्त रखी गई है कि प्रति वस्तु की न्यूनतम बिल राशि 1000 रुपये से कम नहीं होनी चाहिए। इससे पहले कंपनी और राज्य सचिवों की कई दौर की बैठक हुई थी।

कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) द्वारा दिए गए लाइसेंस से कंपनी को ईएम बाइपास स्थित शहर में अपना पहला स्टोर खोलने में मदद मिलेगी और कंपनी राज्य में 46 विनियमित बाजारों से सीधे खरीद कर सकेगी।

लाइसेंस प्राप्त करने के बाद कंपनी ने बताया, ‘हम कोलकाता में बिजनेस-टू-बिजनेस मॉडल पर आधारित परिचालन शुरू करने के इच्छुक हैं ताकि हमारे पेशेवर ग्राहकों को अधिक से अधिक फायदा मिल सके। हमारे पास करीब 350 प्रशिक्षित स्थानीय कर्मचारी हैं। आने वाले 6-8 महीनों में हम कोलकाता में नए आउटलेट खोलेंगे।’

इसके अलावा, कंपनी के अधिकारी ने यह भी बताया कि वह एक विशेष ‘किराना’ प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाएंगे, जिसके जरिए राज्य के किराना व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने के लिए शिक्षित किया जाएगा। इसके लिए कंपनी किरानावालों को मूल्य नीति, सामान के रखरखाव, सजावट आदि के साथ-साथ विपणन मुद्दों और माइक्रोफाइनैंस के बारे में भी प्रशिक्षित करेगी।

उल्लेखनीय है कि शुरुआत में कंपनी ने भारत के 40000 से अधिक भेड़ किसानों और 1,150 मछली पकड़ने वालों के लिए प्रशिक्षिण कार्यक्रम पर निवेश की थी और साथ ही 9,00,000 भेड़ और बकरियों में रोगाणु खत्म करने के लिए टीका कार्यक्रम में भी मदद की थी।

बहरहाल, फॉरवर्ड ब्लॉक ने शुरुआत में मेट्रो कैश और कैरी से कहा था कि कंपनी के लिए प्रति सामान और प्रति व्यक्ति की न्यूनतम बिल राशि 5,000 रुपये की होनी चाहिए। लेकिन सरकार और ब्लॉक संचालित कृषि विपणन बोर्ड के साथ हुई बैठक में जर्मन थोकविक्रेता ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया।

कोलकाता मेट्रो

जर्मन कंपनी मेट्रो कैश एंड कैरी के लाइसेंस का नवीनीकरण हुआ
कंपनी को अपना पहला स्टोर खोलने में मदद मिलेगी और 46 बाजारों से खरीद कर सकेगी

Advertisement
First Published - October 10, 2008 | 9:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement