facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

जश्न-ए-आजादी की तैयारी में बाजार हुए बंद

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:42 PM IST

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के मद्देनजर लाल किले के आसपास के बाजारों को मंगलवार से बंद कर दिया गया। व्यापारियों ने बताया कि बाजार अब अगले सोमवार को ही खुलेंगे।


दूसरी ओर, आतंकी धमकियों को देखते हुए सदर बाजार की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। सदर बाजार में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इन कारणों से नए ग्राहक इन बाजारों में आने से फिलहाल कतरा रहे हैं, लेकिन कारोबारियों को इससे कोई शिकायत नहीं है।

जानकारी के मुताबिक लाल किला से लेकर गुरुद्वारा शीशगंज तक की सभी दुकानें मंगलवार शाम से  बंद हो जाएंगी। इन बाजारों में भागीरथ पैलेस, चांदनी चौक, लाजपत राय मार्केट एवं मोर सराय प्रमुख है। इन इलाकों को सेना अपने कब्जे में ले लेगी।

गौरतलब है कि इन बाजारों में इलेक्ट्रिकल, सर्जिकल, फार्मा, रेडियो व रेडियो पाट्र्स, घड़ी व गारमेंट्स जैसे चीजों की बिक्री होती है। कारोबारियों के मुताबिक शुक्रवार को 15 अगस्त है और शनिवार को रक्षा बंधन। रविवार को दुकानें बंद रहती हैं। ऐसे में अब इन इलाकों की दुकानें अब 18 अगस्त को ही खुलेंगी।

Advertisement
First Published - August 12, 2008 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement