facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असरAdani QIP पर टूट पड़े निवेशक! 3.8 गुना मांग के बाद बढ़कर ₹15,000 करोड़ हुआ इश्यू साइजIC Electricals IPO: आज से खुला आईपीओ, GMP ने मचाई हलचल! पहले दिन ही 40% तक लिस्टिंग गेन की उम्मीदStaffing Stocks: हायरिंग में सुधार से चमक सकते हैं ये 2 शेयर, ब्रोकरेज ने दिए 28% तक के टारगेट₹2.19 लाख करोड़ का झटका! सरकार ने बताया- पेट्रोल-डीजल सस्ता होने में क्यों लग रहा वक्तNippon India AMC से ICICI AMC तक… Q1 में किसका रहेगा जलवा? एंटीक ने बताए टॉप पिक्सअमेरिका नहीं, इस बार UAE और सिंगापुर से आएगा ज्यादा निवेश! FCNR(B) स्कीम से बैंकों को उम्मीदIT Stocks: Q1 में किसकी चलेगी और किस पर दिखेगा दबाव? नुवामा ने बताईं टॉप और कम ग्रोथ वाली कंपनियां

हरियाणा में लार्ड इंटीरियर का विनिर्माण संयंत्र

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:41 PM IST

पंचकुला स्थित लार्ड इंटीरियर (पी) लिमिटेड हरियाणा के हिसार में एक विनिर्माण संयंत्र की स्थापना पर विचार कर रही है।


इस संयंत्र में फाल्स सीलिंग से जुड़े उत्पादों को तैयार किया जाएगा।  कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रथम कुमार जैन ने बताया कि इस संयंत्र की स्थापना के लिए हिसार अंबाला रोड पर 1.5 एकड़ जमीन खरीदी जा चुकी है और संयंत्र अगले कुछ वर्षो के दौरान परिचालन शुरू कर देगा।


उन्होंने बताया कि इस संयंत्र के चालू होने से कंपनी को फाल्स सीलिंग और सीलिंग डेकोरेशन उत्पादों के बढ़ते बाजार में अधिक से अधिक हिस्सेदारी हासिल करने में मदद मिलेगी। कंपनी फाल्स सीलिंग और सीलिंग डेकोरेशन के लिए फिलहाल चीन, इंडोनेशिया और मलेशिया से उत्पादों का आयात करती है। कंपनी ने हालांकि जीआरजी सीलिंग बनाने के लिए मलेशिया में एक संयुक्त उद्यम की स्थापना की है। कंपनी जिप्सम सीलिंग का चीन और मलेशिया से आयात करती है।


फाल्स सीलिंग और डेकोरेशन उत्पादों के बारे में जैन ने बताया कि यह बाजार अभी भी काफी हद तक असंगठित है और संगठित क्षेत्र की हिस्सेदारी महज 30 प्रतिशत है। संगठित क्षेत्र मुख्यत: कारपोरेट क्षेत्र की मांग को पूरा करता है जबकि घरेलू क्षेत्र छोड़ दिया गया है। कंपनी ने अगले 2 से 3 वर्षो के दौरान अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य  है।

Advertisement
First Published - April 24, 2008 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement