facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: US-Iran तनाव के बीच कमजोर ग्लोबल संकेत, एशियाई बाजार लाल; आज इन IPO पर रहेगा फोकसपेट्रोल बाइक्स को मिल रही चुनौती, Electric Two-Wheeler की बिक्री ने पहली बार पार किया 10% आंकड़ाअब नहीं बढ़ेंगे बिस्कुट-नमकीन के दाम? तेल सस्ता होते ही FMCG कंपनियों ने बदली रणनीतिमोटापा घटाने वाली दवाओं की मांग ने बढ़ाई टेंशन! फैक्ट्रियों पर बढ़ा दबाव, सप्लाई संकट अभी खत्म नहींTrump के दबाव में नहीं झुकेगा भारत! US Trade Deal पर अश्विनी का बड़ा दावाStocks To Watch Today: Adani Ports की रेटिंग अपग्रेड, HDFC Bank विवाद में नया मोड़; जानिए आज किन शेयरों पर रहेगी नजरभाजपा शासित राज्य भी कर रहे नई मनरेगा का विरोध: कांग्रेसमन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान और स्वदेशी क्रूज मिसाइल का किया उल्लेखभारत-सेशेल्स के बीच 19 समझौते, हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मिली मजबूतीITR Filing 2026: रिटर्न से पहले लेंगे सभी कागज जांच तो नहीं आएगी आयकर नोटिस की आंच

जमीन में लगी आग तो छोड़ा प्रदेश

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:48 PM IST

अमेरिका के कैलिफोर्निया की एबेक्सिस कंपनी के निदेशक प्रीतपाल सिंह ने पंजाब में जमीन की कीमतें बहुत ज्यादा होने के कारण राज्य में अपनी इकाई स्थापित करने की योजना रोक दी है।


राज्य में जमीन की आसमान छूती कीमतों और बुनियादी ढांचागत समस्याओं की वजह से केवल सिंह ही नहीं बल्कि पिछले कुछ दिनों में कई उद्योगपतियों ने यहां पर विस्तार योजना को तिलांजलि देकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की ओर रुख किया है।

संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूनिडो) रिपोर्ट और उद्योग संगठन फिक्की के साथ कोनार्ड एडेन्यूर फाउंडेशन (केएएफ) की एक अध्ययन रिपोर्ट में भी कहा गया है कि जमीन की ऊंची कीमतें निवेशकों के समझ सबसे बड़ी बाधा के रूप में उभर कर सामने आ रही है।

बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ हुई बातचीत के दौरान सिंह ने बताया, ‘ हम राज्य सरकार से कई बार मिल चुके हैं और मोहाली में चिकित्सा उपकरणों की विनिर्माण इकाई की स्थापना के लिए प्रस्ताव भी पेश किया है। इसके लिए हमने सरकार से सस्ती दरों पर या फिर थोड़ी छूट पर जमीन मुहैया कराने का आग्रह किया था लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया और इसलिए हम लोगों ने इस योजना को स्थगित कर दिया है।’

सिंह ने बताया कि मोहाली में जमीन की कीमत कैलिफोर्निया से भी अधिक है और यही वजह है कि इसे सबसे कीमती स्थानों में गिना जाता है। उल्लेखनीय है कि एबेक्सिस दुनिया की अग्रणी चिकित्सा निदानकारी उपकरण निर्माताओं में से एक है।

सिंह ने बताया कि अगर पंजाब सरकार उद्योगों को आकर्षित करना चाहती है तो उसे भी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तर्ज पर बुनियादी सुविधाओं के अतिरिक्त प्रोत्साहन और सब्सिडी मुहैया करनी होगी। उन्होंने बताया, ‘आंध्र प्रदेश के बॉयोटेक सेंटर में इकाई स्थापित करने वाली कंपनियों को नायडू ने 200-400 प्रति वर्ग यार्ड ऑफर किया था।’

Advertisement
First Published - October 6, 2008 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement