facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

बिहार का केंद्र पर आरोप

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:03 PM IST

बिहार और केन्द्र सरकार के बीच तू-तू मैं-मैं को आगे बढ़ाते हुए बिहार के पथ निर्माण मंत्री प्रेम कुमार ने आरोप लगाया है कि राज्य में सड़क निर्माण के काम में लगी भारत सरकार की दो एजेंसियों इरकॉन और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रगति काफी धीमी और असंतोषजनक है।


केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को कुल 2,385.90 करोड़ रुपये की लागत से 1,705 किलोमीटर और इरकॉन को कुल 591.12 करोड रुपये की लागत से 330 किलोमीटर सड़क विकास कार्य के अंतर्गत दो लेन में परिवर्तित करने का कार्य आवंटित है।

उन्होंने बताया कि कें द्रीय लोक निर्माण विभाग ने मात्र 374.51 करोड रुपये और इरकॉन ने 108.47 करोड रुपये ही अभी तक खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों एजेंसियों के स्थानीय पदाधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं अन्यथा उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - July 24, 2008 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement