facebookmetapixel
Advertisement
Ebola outbreak: कांगो में इबोला का कहर! जंग और बीमारी की दोहरी मार, 1000 से ज्यादा संदिग्ध केस से दुनिया में हड़कंप45 डिग्री गर्मी में काम कर रहे डिलीवरी कर्मचारी, भीषण लू ने बढ़ाई क्विक कॉमर्स कंपनियों की चिंतातेल कंपनियों का मुनाफा ‘वॉर विंडफॉल’ नहीं, सामान्य रिफाइनिंग कमाई: रिपोर्टभारत में बढ़ रही उमस वाली गर्मी, डॉक्टर बोले- सिर्फ तापमान देखना अब काफी नहींUS-Iran War: हॉर्मुज में फिर गरमाया टकराव, ईरान के ड्रोन खतरे के बाद अमेरिका की बड़ी जवाबी स्ट्राइकक्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारतीय शहरों को भीषण गर्मी से बचा पाएगा?45 डिग्री की गर्मी से फसलें झुलसीं, फसल बीमा सिस्टम पर उठे सवालGillette India Dividend 2026: कंपनी ने किया 60 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान, जानें डिटेल्सAmazon-Flipkart की 10 मिनट डिलीवरी रेस से बाहर Swiggy! CEO बोले, हर ग्राहक के पीछे पैसा नहीं जलाएंगेइलाज पर बढ़ रहा लोगों का खर्च, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

पहली बार भर रहे हैं ITR? इन आसान स्टेप्स से करें ई-फाइलिंग रजिस्ट्रेशन

Advertisement

ITR Filing 2025: इनकम टैक्स विभाग ने बिना लेट फीस ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर तक बढ़ा दी है।

Last Updated- August 27, 2025 | 2:23 PM IST
Income Tax ITR Filing 2025
Representative Image

ITR Filing 2025: अगर आपकी आमदनी आयकर विभाग द्वारा तय बेसिक छूट सीमा से ज्यादा है, तो आपको इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरना जरूरी है। विभाग ने बिना लेट फीस ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर तक बढ़ा दी है।

ITR दाखिल करने के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometax.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होता है। यानी अगर आप पहली बार टैक्स भर रहे हैं, तो आपको इस पोर्टल पर अकाउंट बनाना होगा। चाहे आप नौकरीपेशा हों या बिजनेस करते हों, रजिस्ट्रेशन के बिना आप ITR फाइल नहीं कर सकते।

कोई भी व्यक्ति जिसके पास वैध पैन (Permanent Account Number) है, वह ई-फाइलिंग पोर्टल पर आसानी से अकाउंट बना सकता है। एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप ऑनलाइन टैक्स से जुड़ी कई सेवाओं का फायदा ले सकते हैं। इससे आपका ITR भरना आसान होगा और आपको बार-बार किसी दफ्तर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: ITR फाइल करने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, नहीं तो फंस सकते हैं टैक्स डिपार्टमेंट की जांच में

ITR Filing 2025: ई-फाइलिंग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

रजिस्ट्रेशन शुरू करने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजें चाहिए:

  • पैन कार्ड
  • आपके नाम से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • एक एक्टिव ईमेल आईडी

यह भी पढ़ें: गलत ITR फॉर्म भर दिया? घबराने की जरूरत नहीं! एक्सपर्ट से समझें कैसे कर सकते हैं सुधार

आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें – स्टेप बाय स्टेप गाइड

स्टेप 1: ई-फाइलिंग पोर्टलपर जाएं और Register पर क्लिक करें।

स्टेप 2: अपना PAN नंबर डालें और Validate करें। अगर PAN पहले से रजिस्टर्ड है या गलत है तो मैसेज आ जाएगा।

स्टेप 3: अब अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग (अगर लागू हो) और Residential Status जैसी जरूरी जानकारी भरें और Continue पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसके बाद मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और एड्रेस डालें। फिर Continue पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आपके मोबाइल और ईमेल पर अलग-अलग OTP आएंगे। दोनों OTP डालकर Continue करें।

स्टेप 6: जानकारी चेक करें। अगर सब सही है तो Confirm कर दें।

स्टेप 7: अब पासवर्ड बनाएं। पासवर्ड दो बार डालें और एक छोटा-सा personal message लिखें। फिर Register पर क्लिक करें।

स्टेप 8: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद Proceed to Login पर क्लिक करें और लॉगिन करके ITR भरना शुरू करें।

Advertisement
First Published - August 27, 2025 | 2:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement