facebookmetapixel
Advertisement
SBI Funds IPO: आज से सब्सक्रिप्शन खुला, ग्रे मार्केट से क्या है संकेत? एंकर निवेशकों से जुटाए ₹2,663 करोड़Hormuz Attack: होर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय घायलShriram Finance से PNB Housing तक: NBFC सेक्टर की वापसी तय? ब्रोकरेज ने चुने ये 19 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी! जानिए MCX और ग्लोबल मार्केट में आज का ताजा भावपुरानी कारों की खरीद-बिक्री का बाजार तेजी से हो रहा डिजिटल, आगे की ग्रोथ स्टोरी और दिलचस्पStock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे; ऑटो-रियल्टी शेयरों ने बढ़ाया दबावहोर्मुज संकट के बीच तेल में फिर उछाल, WTI 79 डॉलर और ब्रेंट 84 डॉलर के पार; प्लैटिनम में दबावStocks to Buy Today: कोटक सिक्योरिटीज ने बताए 2 दमदार शेयर, जानें टारगेट प्राइस और निवेश की वजहInsurance Stocks: SBI Life से LIC तक… किस इंश्योरेंस कंपनी ने जून तिमाही में की सबसे ज्यादा कमाई?Stocks To Watch Today: SBI IPO से HCL Tech के AI प्लान तक, आज शेयर बाजार में इन कंपनियों की खबरें बदल सकती हैं चाल

Share Market Today: बाजार की फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स 60 हजार के नीचे, निफ्टी में मामूली गिरावट

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 9:25 AM IST

फ्लैट खुले बाजार

बाजार की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 12.44 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 59,398.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 14.60 यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 17,436.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

प्री-ओपनिंग

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बाद आज यानी मार्च के दूसरे दिन प्री ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 126 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट की साथ 59,284.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

है। वहीं निफ्टी 18.50 यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 17427.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है ।

डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे कमजोर खुला है. रुपया 82.50 के मुकाबले 82.57 प्रति डॉलर पर खुला।

कैसा रहेगा 2 मार्च को बाजार

ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत नजर आ रहे है । SGX Nifty की कमजोर शुरुआत हुई है।  एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स आधे परसेंट तक की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे।

वहीं अमेरिकी मार्केट में DOW हल्की तेजी दिखी, जबकि NASDAQ लाल निशान में बंद हुआ है। डॉलर इंडेक्स भी 104 के पार है. इससे पहले 1 मार्च यानी कल बाजार में 8 दिन बाद तेजी दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 449 और निफ्टी 147 अंक चढ़कर बंद हुए थे।

मार्च के पहले दिन कैसा रहा बाजार

बेंचमार्क सूचकांक लगातार आठ कारोबारी सत्रों की गिरावट से उबरकर आज करीब एक फीसदी चढ़ गए। हाल के समय में लुढ़कने वाले चुनिंदा शेयरों की लिवाली और अदाणी समूह के शेयरों में तेजी से निवेशकों का मनोबल बढ़ा है जिसका असर बाजार में भी दिखा। बेंचमार्क सेंसेक्स 449 अंक चढ़कर 59,411 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 147 अंक के लाभ के साथ 17,451 पर बंद हुआ।

पिछले 8 कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 4-4 फीसदी तक टूट चुका था और मई 2019 के बाद सूचकांकों में गिरावट का यह सबसे लंबा सिलसिला था।

निवेशकों के बीच भरोसा बहाल करने के अदाणी समूह का असर रंग लाता दिख रहा है और समूह की फर्मों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई। समूह के बाजार पूंजीकरण में 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ।

 

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 8:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement