facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Unicommerce eSolutions के आईपीओ को 12.22 गुना बोली, FirstCry को 30 फीसदी आवेदन मिले

Advertisement

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत जारी 1,40,84,681 शेयरों पर 17,20,68,750 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

Last Updated- August 07, 2024 | 9:59 PM IST
H.M. Electro Mech IPO

सॉफ्टबैंक समर्थित यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को दूसरे दिन बुधवार को 12.22 गुना आवेदन मिले। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत जारी 1,40,84,681 शेयरों पर 17,20,68,750 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 35.54 गुना आवेदन मिले जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 19.50 गुना बोली मिली। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 80 फीसदी आवेदन मिले। यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के आईपीओ को मंगलवार को शुरुआती घंटों में ही पूरे आवेदन मिल गए थे। छह से आठ अगस्त तक खुले आईपीओ का मूल्य दायरा 102-108 रुपये प्रति शेयर है।

फर्स्टक्राई को 30 फीसदी आवेदन मिले

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फर्स्टक्राई की मूल कंपनी ब्रेनबीज सॉल्युशंस को दूसरे दिन बुधवार को 30 फीसदी आवेदन मिले। 4,194 करोड़ रुपये के आईपीओ को 1.47 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली। खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 1.06 गुना जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 30 फीसदी आवेदन मिले। क्यूआईबी श्रेणी में महज 3 फीसदी बोली मिली।

Advertisement
First Published - August 7, 2024 | 9:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement