facebookmetapixel
Advertisement
मल्टीबैगर स्टॉक फिर करेगा धमाका! नतीजों के बाद अशोक लेलैंड पर 40% अपसाइड का टारगेट; ब्रोकरेजेज ने क्यों जताया भरोसा?FMCG कंपनियों ने सिर्फ 30% लागत ग्राहकों पर डाली, आगे और महंगे हो सकते हैं रोजमर्रा के सामानमोलबायो डायग्नोस्टिक्स IPO की धमाकेदार लिस्टिंग! ₹807 वाला शेयर ₹980 पर खुला, निवेशकों को मिला 21% का फायदाधूत ट्रांसमिशन IPO की 38% प्रीमियम पर लिस्टिंग, हर लॉट पर ₹5600 का मुनाफा, Hold करें या बेच दें?होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ आज से खुला, ₹2600 जुटाने का प्लान, निवेश करें या छोड़ दें?फेड से राहत की उम्मीद ने बढ़ाई सोने-चांदी की चमक, MCX पर दोनों के भाव चढ़ेसरकारी बैंकों के लिए सुधारों का नया खाका, ‘विकसित भारत’ के बैंकिंग रोडमैप पर होगा मंथनL&T का बड़ा डिफेंस प्लान! रडार से लेजर हथियार तक बढ़ाएगी ताकत, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹5,000 करोड़ निवेश की तैयारीFY27 की पहली तिमाही में बुकिंग घटी, DLF की बिक्री 94% लुढ़की; जानिए किस कंपनी ने मारी बाजीPM सूर्य घर में बड़े बदलाव की तैयारी! रूफटॉप सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज जोड़ने का सुझाव

डेरिवेटिव + इक्विटी + डेट… टाटा MF का नया विशेष निवेश फंड लॉन्च

Advertisement

नई योजना इक्विटी, डेट और डेरिवेटिव रणनीतियों के मिश्रण से कम जोखिम के साथ आक्रामक रिटर्न देने का लक्ष्य रखती है

Last Updated- November 24, 2025 | 8:48 AM IST
mutual funds

टाटा म्युचुअल फंड (एमएफ) ने टाइटेनियम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड लॉन्च किया है, जो विशेष निवेश फंड (एसआईएफ) क्षेत्र में आगाज का प्रतीक है। यह योजना इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करेगी और पारंपरिक हाइब्रिड फंडों की तुलना में अधिक संतुलित जोखिम/रिटर्न प्रोफाइल प्रदान करने के लिए डिजायन की गई रणनीतियों के मिश्रण का इस्तेमाल करेगी।

टाटा ऐसेट मैनेजमेंट के चीफ बिजनेस ऑफिसर आनंद वरदराजन ने कहा कि इस फंड का लक्ष्य कम जोखिम के साथ हाइब्रिड फंडों के समान आक्रामक रिटर्न देना है। इस योजना में 65-75 फीसदी सकल इक्विटी आवंटन बनाए रखा जाएगा, जिसमें 25 फीसदी तक अनहेज्ड शॉर्ट पोजीशन शामिल हैं। फंड के दस्तावेजों में कहा गया है कि हेज्ड डेरिवेटिव्स के जरिये शुद्ध इक्विटी निवेश 25 फीसदी तक कम हो सकता है। डेट इंस्ट्रूमेंट्स में 25-35 फीसदी निवेश होगा, जबकि रियल एस्टेट निवेश ट्रस्टों और इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्टों में निवेश की सीमा 10 फीसदी होगी।

परिसंपत्ति आवंटन और बिना हेजिंग वाले शॉर्ट और डेरिवेटिव का इस्तेमाल बाजार की स्थितियों के अनुसार बदलता रहेगा। तेजी वाले बाजारों में लॉन्ग पोजीशन हावी रहेंगी जबकि मूल्यांकन अधिक होने पर शॉर्ट पोजीशन और हेजिंग इक्विटी एक्सपोजर बढ़ेंगे। टाइटेनियम एसआईएफ के फंड मैनेजर सूरज नंदा ने कहा, लॉन्ग और शॉर्ट पोजीशन के रणनीतिक उपयोग के माध्यम से यह फंड अस्थिरता को नियंत्रित करते हुए जोखिम-समायोजित रिटर्न हासिल करने का प्रयास करता है।

Advertisement
First Published - November 24, 2025 | 8:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement