facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

State bonds: 8 राज्यों ने बॉन्ड से जुटाए 14,092 करोड़ रुपये

Advertisement

इन बॉन्डों की यील्ड 7.36 प्रतिशत से लेकर 7.37 प्रतिशत के बीच है।

Last Updated- July 02, 2024 | 10:29 PM IST
state bonds

चालू तिमाही की पहली स्टेट बॉन्ड नीलामी में 8 राज्यों ने मंगलवार को 14,092 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आंध्र प्रदेश ने सबसे ज्यादा 5,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसके 5 बॉन्ड 9, 12, 17 और 24 साल पर परिपक्व होंगे। इन बॉन्डों की यील्ड 7.36 प्रतिशत से लेकर 7.37 प्रतिशत के बीच है।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार के 10 साल के बॉन्ड यील्ड का स्प्रेड 34 आधार अंक से 38 आधार अंक के बीच है। इक्रा की एक रिपोर्ट के मुताबिक बजट में कर विभाजन में वृद्धि और पूंजीगत व्यय ऋण की व्यवस्था के कारण कुल मिलाकर राज्यों द्वारा जारी किए जाने वाले स्टेट बॉन्ड की मात्रा पहले के 2.6 लाख करोड़ रुपये के अनुमान की तुलना में कम रहने की संभावना है।

यह सांकेतिक उधारी साल दर साल 38.5 प्रतिशत उधारी को दर्शाती है। नोट में यह भी कहा गया है कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और कर्नाटक की तिमाही के लिए बढ़ी हुई कुल राशि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 73,200 करोड़ रुपये अधिक है।

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement