facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO का साइज घटकर ₹25,000 करोड़ हो सकता है, शेयर बेचने से पीछे हटे कुछ निवेशकReliance Share: अगले 6 महीने में तीन बड़े ट्रिगर, ब्रोकरेज को 33% तेजी की उम्मीदIT शेयर में भारी बिकवाली! निफ्टी IT 4% टूटा, कोफोर्ज में 9% की गिरावट; एक्सपर्ट क्या बोले?भारत की कार्बन क्रेडिट स्कीम को यूके से मिली मंजूरी, निर्यातकों के लिए इसके क्या मायने हैं?वायर-केबल शेयरों में बढ़ा मुकाबला! अल्ट्राटेक की एंट्री के बाद इन 3 शेयरों पर ब्रोकरेज ने बदली चालNSE के सस्ते IPO की खबर से BSE में खलबली! शेयर 4% टूटा, ब्रोकरेज ने बताया अगला टारगेटअदाणी के एयरपोर्ट कारोबार पर बड़ा दांव! ब्लैकरॉक-टेमासेक लगाएंगे ₹9,825 करोड़कोफोर्ज में बड़ा फेरबदल! चेयरमैन ओपी भट्ट ने दिया इस्तीफा, आंतरिक ऑडिट में बोर्ड रिपोर्ट से जुड़ी खामियां सामने आईंEPFO ने आसान किया पीएफ निकालना! 3 कैटेगरी में बंटे नए नियम, बीमारी से घर तक के लिए ऐसे मिलेगा पैसाशेयर बाजार में हाहाकार! 3 दिन में निवेशकों के ₹3.12 लाख करोड़ डूबे; अब आगे क्या?

Snapdeal ने IPO लाने की योजना टाली, मसौदा दस्तावेज वापस लिए

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 1:59 PM IST
Snapdeal

ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील (Snapdeal) ने बाजार में कमजोर स्थितियों को देखते हुए अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की योजना स्थगित कर दी है। कंपनी ने यह जानकारी दी। स्नैपडील आईपीओ के तहत 1,250 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी करने वाली थी और तीन करोड़ से अधिक शेयरों की बिक्री पेशकश करने वाली थी।

IPO लाने की नई समयसीमा तय नहीं हुई

IPO को स्थगित करने के बाद अभी उसने इसके लिए कोई नई समयसीमा तय नहीं की है। स्नैपडीप के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘बाजार की मौजूदा स्थितियों को देखते हुए, कंपनी ने मसौदा दस्तावेज (DRHP) वापस लेने का निर्णय लिया है। कंपनी IPO लाने पर भविष्य में विचार कर सकती है और यह बाजार की परिस्थितियों तथा वृद्धि के लिए पूंजी की आवश्यकता पर निर्भर करेगा।’

यह भी पढ़े: Landmark Cars IPO: 13 दिसंबर को खुलेगा, जानिए पूरी डिटेल

Snapdeal के 80 फीसदी से अधिक उपभोक्ता छोटे शहरों से

किसी समय ई-कॉमर्स क्षेत्र की दमदार कंपनी रही स्नैपडील को अमेजन और फ्लिपकार्ट से मजबूत चुनौती मिली। इसके मंच पर बेचे जाने वाले 90 फीसदी से अधिक उत्पादों के दाम 1,000 रुपये से कम होते हैं और इसके 80 फीसदी से अधिक उपभोक्ता छोटे शहरों में हैं।

Advertisement
First Published - December 9, 2022 | 1:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement