facebookmetapixel
Advertisement
Hurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगीराज्य सभा से भी पारित हुआ पेपर लीक रोधी विधेयक, NTA और NEET पर विपक्ष का हमलाPM मोदी की पोस्ट हटाने पर सरकार सख्त, Meta के अधिकारी आएंगे, अपनी कंटेंट पॉलिसी बताएंगेपश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाई लेवल बैठक, उर्वरक और एनर्जी सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देशउदारीकरण के 35 साल: कागजी सर्टिफिकेट से T+1 तक का सफर, भारतीय पूंजी बाजार के बदलाव की कहानीआनंद महिंद्रा का बड़ा संदेश: अनिश्चितता में अवसर, आक्रामक रणनीति से होगी ग्रोथRBI का बड़ा फैसला: अब बैंक बल्क डिपॉजिट पर तय कर सकेंगे अलग ब्याज दरें, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियमNTPC का बड़ा बदलाव: पहली बार कोयला परियोजनाओं से आगे निकली रिन्यूएबल ऊर्जा, FY37 तक 250 GW क्षमता का लक्ष्यSun Pharma को ब्राजील में सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन बेचने की मंजूरी, GLP-1 पोर्टफोलियो होगा मजबूतक्रिसकैपिटल ने पूरी की नोवार्टिस इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया, नए CEO और बोर्ड का ऐलान

Closing Bell: शेयर बाजार में 7 दिन बाद लौटी रौनक! सेंसेक्स 239 अंक चढ़ा, जानें उछाल के 3 बड़े कारण

Advertisement

निचले स्तरों पर वैल्यू खरीदारी और ब्लू-चिप शेयरों में एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और एमएंडएम में तेजी की वजह से बाजार आज चढ़कर बंद हुआ।

Last Updated- November 19, 2024 | 4:26 PM IST
Closing Bell: Stock market returns bullish, Sensex rises 454 points, Nifty also rises; Bank and metal shares shine शेयर बाजार में लौटी तेजी, Sensex 454 अंक चढ़ा, Nifty में भी तेजी; बैंक और मेटल शेयर चमके

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में लगातार सात ट्रेडिंग सेशन से जारी गिरावट का सिलसिला मंगलवार को थम गया और दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ़्टी बढ़त में बंद हुए।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में उछाल की वजह से निवेशकों ने आज राहत की सांस ली। इसके अलावा घरेलू निवेशकों की लगातार खरीदारी से भी इंडेक्स को समर्थन मिला।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज मजबूती के साथ 77,548 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1100 अंक एक उछाल गया था। हालांकि, कारोबार के अंतिम घंटे में बिकवाली के चलते बढ़त सिमित हो गयी और सेंसेक्स 0.31% या 239.37 अंक बढ़कर 77,578.38 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 0.28% या 64.70 अंक चढ़कर 23,472.75 पर बंद हुआ। हालांकि, निफ्टी की 50 कंपनियों में से 27 के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

टॉप गेनर

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा 3.55% उछलकर बंद हुआ। साथ ही टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड और इंफोसिस सबसे अधिक लाभ में रहे।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

शेयर बाजार में आज उछाल के कारण ?

1. निचले स्तरों पर वैल्यू खरीदारी और ब्लू-चिप शेयरों में एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और एमएंडएम में तेजी की वजह से बाजार आज चढ़कर बंद हुआ।

2. घरेलू निवेशकों की लगातार खरीदारी से भी इंडेक्स को समर्थन मिला।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के अजीत मिश्र (एसवीपी, रिसर्च) ने बताया कि बाजार में उतार-चढ़ाव भरा सत्र रहा। बाजार हाल की गिरावट के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। शुरुआती बढ़त और सेशन के पहले हाफ में मजबूत बढ़त के बावजूद दूसरी हाफ में तेज बिकवाली ने लाभ को सिमित कर दिया।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को 1,403.40 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 2,330.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग बढ़त पर बंद हुए। यूरोपीय बाज़ार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को ज्यादातर बढ़त पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - November 19, 2024 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement