facebookmetapixel
Advertisement
SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा है
Live

Stock Market LIVE: शानदार तेजी के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार, देखें लाइव अपडेट्स

Advertisement

भारत में रिटेल महंगाई की दर मई में 25 महीने के निचले स्तर 4.25 फीसदी पर आ गई। खाद्य मुद्रास्फीति 18 महीने के निचले स्तर 2.91 फीसदी पर आ गई।

Last Updated- June 13, 2023 | 5:07 PM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

Share Market LIVE: वैश्विक बाजारों (global market) से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी गई। बाजार ने हरे निशान पर कारोबार का समापन किया। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 418 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 115 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,716.15 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 418.45 अंक यानी 0.67 फीसदी की उछाल के साथ 63,143.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,177.47 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 62,777.04 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 114.65 अंक यानी 0.62 फीसदी की तेजी देखी गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 18,716.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,728.90 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,631.80 तक आया।

बिजनेस जगत की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए बिजनेस स्टैंडर्ड के लाइव ब्लॉग के साथ-

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 9:17 AM IST
16:52

Twitter ने 2020-22 के बीच कानूनों का उल्लंघन किया: अमित मालवीय

केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने मंगलवार को ट्विटर के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सोशल मीडिया कंपनी ने 2020-2022 के बीच कानूनों का उल्लंघन किया था। डोर्सी इस अवधि में ट्विटर के सीईओ थे।
13:46

63 हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 18,700 के पार

आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 418 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 115 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,716.15 पर बंद हुआ।
13:43

Earthquake Today: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए
10:44

RBI ने बिहार राज्य सहकारी बैंक पर लगाया जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना पर नियामकीय प्रावधानों के उल्लंघन के लिए 60.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
10:42

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे बढ़कर 82.40 पर

व्यापक आर्थिक आंकड़ों के सकारात्मक रहने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 82.40 के स्तर पर पहुंच गया। 
10:34

12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च हो सकता है Chandrayaan-3

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने सोमवार को यहां कहा कि अगर सभी परीक्षण सफल रहे तो चंद्रमा की सतह पर उतरने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन ‘Chandrayaan-3’ का 12 से 19 जुलाई के बीच प्रक्षेपण किया जाएगा।
09:50

सेंसेक्स 258 अंक ऊपर, निफ्टी में भी उछाल

बाजार की शुरुआत आज यानी मंगलवार को बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 258.73 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 62,983.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 73.35 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 18671.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
09:06

फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स

आज इन शेयर पर रखें नजर: HDFC, Airline, Zee, Patanjali, EIL, HeroMoto, Punjab & Sind Bank, PC Jeweller, Satin Creditcare Network, Madhucon Projects
08:30

बढ़त के साथ खुलेगा शेयर बाजार

ग्लोबल मार्केट से भी अच्छे संकेत देखने को मिल रहे है। ऐसे में, दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ शुरुआत कर सकते हैं।

Stocks in F&O ban

मंगलवार को F&O ban अवधि में ये चार स्टॉक्स हैं- डेल्टा कॉर्प, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) और इंडिया सीमेंट्स 

12 जून को कैसी थी बाजार की चाल?

12 जून के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 99 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) ने भी 38 अंको की बढ़त दर्ज की। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,601.50 पर बंद हुआ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement