facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

सेंसेक्स और निफ्टी लगातार सातवें साल बढ़त के साथ बंद होने की तैयारी में

Advertisement
Last Updated- December 29, 2022 | 12:45 PM IST
Share Market

सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) लगातार सातवें साल बढ़त के साथ बंद होने की तैयारी में हैं। इस साल सेंसेक्स और निफ्टी में तकरीबन 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। दिसंबर में दोनो इंडेक्स अपने उच्चतम स्तर तक चले गए। हालांकि स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली है। एनएसई स्मॉलकैप 250 इंडेक्स इस साल 5 फीसदी गिरा। वहीं बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 4 फीसदी की नरमी आई।

इस बीच, वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने के बीच गुरुवार को दोपहर के कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई । इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 383.19 अंक गिरकर 60,527.09 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 110.7 अंक टूटकर 18,011.80 अंक पर था।

सेंसेक्स में टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और एचडीएफसी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, टाटा स्टील और भारती एयरटेल में बढ़त हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में गिरावट थी। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को नुकसान में बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, बुधवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 17.15 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,910.28 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9.80 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 18,122.50 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 83 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रुप से 872.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 29, 2022 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement